झारखंड में चुनाव रैली करने गए शिवराज सिंह चौहान, कीचड़ में फंसी गाड़ी फिर...

shivraj singh chouhan car got stuck

shivraj singh chouhan car got stuck 

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Minister Shivraj Singh Chauhan) की कार सोमवार को झारखंड के बहरागोड़ा में भारी बारिश के चलते कीचड़ भरे गड्ढे में फंस गई। वे आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) के लिए एक सार्वजनिक रैली में शामिल होने जा रहे थे। गाड़ी रुकने के बाद चौहान को गाड़ी छोड़नी पड़ी और उनकी सुरक्षा टीम ने उन्हें तुरंत दूसरी गाड़ी में बिठाया और फिर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रमस्थल पर पहुंचे।

हेमंत सोरेन की सरकार असली संकट

रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सहयोगियों पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, “हमारे ऊपर मंडरा रहे काले बादल संकट की तरह लग सकते हैं, लेकिन असली संकट हेमंत सोरेन और उनकी सरकार है।” उन्होंने कहा, "यह झारखंड मुक्ति मोर्चा नहीं, बल्कि अपराध, हत्या और माफिया की सरकार है।" असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ चौहान को झारखंड चुनाव के लिए भाजपा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

गरीबों के पक्के मकान के लिए रेत फ्री

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रैली में कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार रेत लूटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा “मैं वचन देता हूं कि झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के तहत हर गरीब को पक्का मकान दिया जाएगा। गरीबों को रेत फ्री में देंगे”।

केंद्रीय मंत्री शिवराज ने आगे कहा, "हम राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर बनाएंगे ताकि कोई विदेशी घुसपैठिया आधार कार्ड न बनवा सके। आज झारखंड की माटी और बेटी सुरक्षित नहीं है।" इस दौरान उन्होंने "लव जिहाद" और "लैंड जिहाद" का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कहकर सोरेन सरकार घुसपैठ करवा रही है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि झारखंड की माटी, बेटी और रोटी की सुरक्षा केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही कर सकती है।

सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “बादल बरस रहे हैं, बिजली चमक रही है, लेकिन आप फिर भी परिवर्तन के लिए डटे हुए हैं। अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा और झारखंड में परिवर्तन आएगा।”

Tags

Next Story