जो बाइडन ने पाकिस्तान को बताया सबसे खतरनाक देश, कहा - परमाणु हथियारों पर नहीं है नियंत्रण

जो बाइडन ने पाकिस्तान को बताया सबसे खतरनाक देश, कहा - परमाणु हथियारों पर नहीं है नियंत्रण
X

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पाकिस्तान को विश्व का सबसे खतरनाक देश घोषित। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि शायद दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है पाकिस्तान। उनके पास बिना किसी निगरानी के परमाणु हथियार हैंबाइडन के बयान से पाकिस्तानी भड़क गए है। विशेष रूप से पूर्व पीएम इमरान खान और उनके समर्थकों ने इस बयान पर आपत्ति जताई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्तमान में पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार है। बुलेटिन ऑफ अटॉमिक साइंटिस्‍ट की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के पास इस समय करीब 165 परमाणु हथियार हैं, जिस गति से वह बनाता जा रहा है, 2025 तक उसके पास 200 के करीब एटम बम हो जाएंगे।

बाइडन ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा, 'आज दुनिया पूरी तरह अलग है। क्या आप में से किसी ने कभी सोचा था कि क्यूबा मिसाइल संकट के बाद से एक रूसी नेता होगा, जो परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी देगा। क्या किसी ने सोचा था कि हम ऐसी स्थिति में होंगे जहां चीन रूस, भारत और पाकिस्तान के सापेक्ष अपनी भूमिका जानने की कोशिश कर रहा है।' उन्होंने कहा कि मैंने शी जिनपिंग के साथ दुनिया में किसी भी अन्य व्यक्ति (राष्ट्राध्यक्ष) की तुलना में अधिक समय बिताया है।

Tags

Next Story