Chief Justice of India: जस्टिस संजीव खन्ना भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

Chief Justice of India

Chief Justice of India

Chief Justice of India : नई दिल्ली। राष्ट्रपति ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना (Justice Sanjiv Khanna) को भारत का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। इससे कुछ दिन पहले ही वर्तमान मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने केंद्रीय विधि मंत्रालय को पत्र लिखकर उन्हें अपना उत्तराधिकारी नामित किया था। यह नियुक्ति 11 नवंबर से प्रभावी होगी।

केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी घोषणा करते हुए कहा, “भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, माननीय राष्ट्रपति भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को 11 नवंबर, 2024 से भारत का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करते हैं।”

Tags

Next Story