Mauni Amavasya 2025: कब है मौनी अमावस्या, इस दिन किन चीजों का करना चाहिए दान? देखें लिस्ट

अमावस्या तिथि हिंदू धर्म में बेहद महत्व रखती है। इस दिन लोग धार्मिक कार्यों को करते हैं। इस बार माघ अमावस्या यानी मौनी अमावस्या बेहद खास है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ अमावस्या के दिन पितरों की सेवा करने, दान करने और गंगा स्नान करने से जीवन में आने वाली कठिनाइयां समाप्त हो जाते हैं। यही नहीं जीवन खुशियों से भर जाता है, मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन लोग पवित्र नदियों में मौन रहकर स्नान करते हैं। इस बार महाकुंभ होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज के संगम में स्नान करने पहुंच रहे हैं।
कब है मौनी अमावस्या?
हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह की अमावस्या तिथि आज यानी 28 जनवरी की शाम 7 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगी और अमावस्या तिथि का समापन 29 जनवरी को शाम 6 बजकर 5 मिनट पर होगा।
स्नान दान का शुभ मुहूर्त
स्नान दान का ब्रह्म मुहूर्त 29 जनवरी को सुबह 05 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। वहीं, प्रातः सन्ध्या मुहूर्त 29 जनवरी को सुबह 05 बजकर 51 मिनट से 07 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।
इन चीजों का करें दान
- मौनी अमावस्या के दिन चावल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है।
- मौनी अमावस्या के दिन सफेद तिल का दान करने से भगवान विष्णु की कृपा मिलती है।
- इस दिन आंवला का दान करने से घर की आर्थिक तंगी दूर होती है।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन तेल को दान में दे सकते हैं।
- किसी जरूरतमंद और गरीब व्यक्ति को धन भी दान में दे सकते हैं, ध्यान रहे जरूरतमंद को ही दान दें।
मौनी अमावस्या की पूजा विधि
- प्रातः काल में उठकर स्नान दान करें।
- इस दिन गंगा नदी में या फिर संगम में स्नान करने का सौभाग्य अवश्य लें।
- भगवान सूर्य और अपने पितरों को जल अर्पित करें उनसे अपने जीवन की खुशहाली की मांग कर सकते हैं।
- पितरों की शांति के लिए पितृ पूजा और पितृ तर्पण करें।
- इस दिन दान-पुण्य करना अत्यधिक पुण्यदायी होता है इसलिए गरीबों और ब्राह्मणों को भोजन और वस्त्र जैसी चीजें दान करें।