कर्नाटक एग्जिट पोल में कांग्रेस-भाजपा बहुमत से दूर, जेडीएस बन सकती है किंगमेकर

कर्नाटक एग्जिट पोल में कांग्रेस-भाजपा बहुमत से दूर, जेडीएस बन सकती है किंगमेकर

बेंगलुरु/वेबडेस्क। कर्नाटक में आज 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान पूरा गया है।लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। शाम पांच बजे तक राज्य में 65.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। 13 मई को मतगणना के साथ ही कर्नाटक की तस्वीर साफ हो जाएगी। मतदान समाप्त होते ही एग्जिट पोल के परिणाम सामने आ गए है। अब तक जो एग्जिट पोल सामने आए है, उनमें से किसी दल को स्पष्ट बहुमत की सरकार बनते नजर नहीं आ रही है।


सर्वे एजेंसी कांग्रेस भाजपा जेडीएस अन्य
जी न्यूज

103-118

79-94

25-33

02-05

टीवी 9 भारतवर्ष

99-109

88-98

21-26

0-4

एबीपी न्यूज सी वोटर

100-112

83-95

21-29

02-06

टाइम्स नाउ

106-120

78-92

20-26

02-04

रिपब्लिक - पी-मारक्यू

94-108

85-100

24-32

02-06

न्यूज नेशन - सीजीएस

86

114

20-26

02-04

एशियानेट सुवर्णा - जन की बात

91-106

94-117

14-24

0-2


जी न्यूज एग्जिट पोल -

जी न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक कर्नाटक में कांग्रेस को 103-118 सीटें और भाजपा को 79-94 सीटें मिलने की संभावना है।वहीं, जेडीएस को 25-33 सीटें मिलने की उम्मीद है। अन्य के खाते में दो से पांच सीटें जा सकती हैं।

एबीपी सी वोटर -

एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल के अनुसार कर्नाटक में 224 सीटों में से 107 से 119 सीटों के बीच कांग्रेस को मिलने की उम्मीद है। भाजपा को 73 से 85 और जेडीएस को 21 से 29 सीटें मिलने का अनुमान है।

इंडिया टीवी-CNX पोल -

इंडिया टीवी-CNX पोल में भी कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है। जिसके अनुसार कांग्रेस के 105 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनने की उम्मीद है। भाजपा 85 और जेडीएस 32 सीटें जीत सकती है। यानी बहुमत किसी को नहीं।

टीवी9 कन्नड सी-वोटर -

टीवी9 कन्नड सी-वोटर ने भी कांग्रेस को बढ़त दिख रहा है। इस एग्जिट पोल में कांग्रेस को 100 से 112 सीटें मिल सकती हैं।भाजपा को 83 से 95 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। जेडीएस को 21-29 सीटें मिलने की संभावना है।

Tags

Next Story