भोपाल में बेसमेंट में चल रही कौटिल्य IAS एकेडमी सील, दिल्ली घटना से लिया सबक

भोपाल में बेसमेंट में चल रही कौटिल्य IAS एकेडमी सील, दिल्ली घटना से लिया सबक

भोपाल में बेसमेंट में चल रही कौटिल्य IAS एकेडमी सील

Bhopal News : एसडीएम और पुलिस ने मिलकर यह कार्रवाई की है। एमपी नगर में अन्य कोचिंग संस्थानों की भी जांच की जा रही है।

Bhopal News : मध्यप्रदेश। दिल्ली में राओ IAS स्टडी सर्कल (Rao IAS Study Circle) बेसमेंट में तीन अभ्यर्थियों की मौत के बाद कई राज्यों में बेसमेंट में चल रही कोचिंग की जांच की जा रही है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी बेसमेंट में चल रही कोचिंग पर प्रशासन ने एक्शन लिया है। मंगलवार को भोपाल के एमपी नगर में बेसमेंट में चल रही कौटिल्य IAS एकेडमी (Kautilya IAS Academy) को सील कर दिया गया है। एसडीएम और पुलिस ने मिलकर यह कार्रवाई की है। एमपी नगर में अन्य कोचिंग संस्थानों की भी जांच की जा रही है।Bhopal News : एसडीएम और पुलिस ने मिलकर यह कार्रवाई की है। एमपी नगर में अन्य कोचिंग संस्थानों की भी जांच की जा रही है।

बता दें कि, भोपाल के एमपी नगर जोन - 2 में संचालित कौटिल्य IAS एकेडमी समेत कई कोचिंग के खिलाफ शिकायत मिली थी कि, यहां बेसमेंट में कोचिंग संचालित होती है। इसके बाद एसडीएम और पुलिस जांच के लिए पहुंचे लेकिन कोई भी छात्र बेसमेंट में पढ़ाई करता हुआ नहीं पाया गया। इसके बाद एसडीएम और पुलिस ने फिलहाल कोचिंग सील कर दी है।

बीते दिनों कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए थे कि, बेसमेंट में संचालित सभी कोचिंग संस्थान की जांच की जाए। अगर कोई बेसमेंट में कोचिंग संचालित करता पाए जाए तो कार्रवाई की जाए। ऐसे में राजधानी भोपाल में प्रशासन द्वारा सख्ती से एमपी नगर की कोचिंग संस्थानों की जांच की जा रही है। यहां न केवल आईएएस बल्कि नीट और जीईई की भी कई कोचिंग संचालित है।

दिल्ली में क्या हुआ था :

दिल्ली में ओल्ड मुखर्जी नगर में संचालित राओ IAS स्टडी सर्कल के बेसमेंट में कुछ छात्र पढ़ाई कर रहे थे। यहां तेज बारिश के कारण बेसमेंट में पानी भर गया था। इसके बाद बेसमेंट में तीन छात्रों की मौत हो गई। इस घटना के बाद तमाम राज्यों में प्रशासन सख्त है। बेसमेंट में चल रही कोचिंग संस्थानों पर एक्शन लिया जा रहा है।

Tags

Next Story