Khalistani Terrorist Pannu: खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू ने कहा - सिख दंगों के 40 साल पूरे होने पर हो सकता है एअर इंडिया के विमानों पर हमला

Khalistani Terrorist Pannu

Khalistani Terrorist Pannu 

Khalistani Terrorist Pannu : नई दिल्ली। खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू ने एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पहले ही भारतीय एजेंसियां हर रोज आने वाली धमकियों की जांच में जुटी है। अब पन्नू की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गईं हैं। अमेरिका में रहने वाले खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने वीडियो मेसेज जारी करते हुए कहा है कि, 1 से 19 नवंबर तक एयर इण्डिया की फ्लाइट में सफर न करें।

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एयर इंडिया में विस्फोट धमकी देते हुए वीडियो जारी कर कहा कि, "1 से 19 नवंबर तक सफर न करें। पन्नू ने सिख फॉर जस्टिस का जिक्र भी किया। पन्नू ने कहा है कि सिख दंगों के 40 साल पूरे होने पर एअर इंडिया के विमानों पर हमला हो सकता है। उसने इंटरनेशनल यात्रियों से भारत की यात्रा नहीं करने की अपील की है।"

ऐसा पहली बार नहीं है जब पन्नू ने भारत के खिलाफ जहर उगला हो। भारत द्वारा प्रतिबंधित समूह सिख फॉर जस्टिस (SFJ) की स्थापना करने वाले गुरपतवंत सिंह पन्नून ने बीते दिनों एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उसने पंजाब से बाहर के राज्यों में स्वतंत्रता आंदोलन शुरू करने की योजना की घोषणा की थी।

वीडियो में, पन्नू ने कनाडा के विदेश मामलों के उप मंत्री डेविड मॉरिसन की टिप्पणियों के जवाब में "SFJ 2024 वन इंडिया टू 2047 नोन इंडिया" नामक एक मिशन का खुलासा किया था।

खुद को खालिस्तान आंदोलन का एक प्रमुख नेता कहने वाले गुरपतवंत सिंह पन्नू को अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 2020 में भारत द्वारा आतंकवादी घोषित किया गया था। पिछले वीडियो में गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दावा किया था कि, भारत उसे मारना चाहता है। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि, "मोदी शासन को किसी भी परिणाम का सामना नहीं करना पड़ा है। उन्हें जवाबदेह नहीं ठहराया गया है। वे क्यों रुकेंगे?"

Tags

Next Story