Kisan Andolan: किसान आंदोलन के 200 दिन पूरे, विरोध स्थल पर पहुंची विनेश फोगाट, कहा - अगर लोग सड़कों पर बैठे तो...

किसान आंदोलन के 200 दिन पूरे, विरोध स्थल पर पहुंची विनेश फोगाट
Vinesh Phogat Kisan Andolan : नई दिल्ली। किसान आंदोलन को 200 दिन पूरे हो गए हैं। कई किसान नेता शंभु बॉर्डर (Shambhu Border) पर इकठ्ठा हुए हैं। यह सीमा किसान आंदोलन के समय से ही बंद है। इस आंदोलन में शनिवार को विनेश फोगाट भी शामिल हुईं और उन्होंने सरकार से किसानों की बात सुनने का आग्रह करते हुए कहा कि, अगर लोग सड़क पर बैठेंगे तो देश कैसे आगे बढ़ेगा। विनेश फोगाट ने इस शंभु बॉर्डर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने या न लड़ने पर भी मीडिया के सवालों का जवाब दिया।
पहलवान विनेश फोगट शंभू बॉर्डर पर किसानों के विरोध स्थल पर पहुंचकर कहा कि, "200 दिन हो गए हैं जब से वे (किसान) यहां बैठे हैं। यह देखकर दुख होता है। वे सभी इस देश के नागरिक हैं। किसान देश को चलाते हैं। उनके बिना कुछ भी संभव नहीं है, एथलीट भी नहीं। अगर वे हमें खाना नहीं खिलाएंगे, तो हम प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे। कई बार हम असहाय होते हैं और कुछ नहीं कर पाते हैं।"
जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करना चाहिए :
विनेश फोगाट ने आगे कहा कि, "हम इतने बड़े स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन हम अपने परिवार के लिए कुछ नहीं कर पाते हैं, भले ही हम उन्हें दुखी देखते हों। मैं सरकार से आग्रह करती हूं कि उन्हें सुनना चाहिए। उन्होंने (सरकार) पिछली बार अपनी गलती स्वीकार की थी, उन्हें जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करना चाहिए। अगर लोग इस तरह सड़कों पर बैठे रहे, तो देश आगे नहीं बढ़ेगा।"
क्या हरियाणा चुनाव लड़ेंगी विनेश फोगाट :
जब विनेश फोगाट से पूछा गया कि, क्या वे हरियाणा चुनाव लड़ेंगी, अगर कांग्रेस उन्हें टिकट देती है, तो पहलवान विनेश फोगट ने कहा, "मैं इस पर कुछ नहीं बोलूंगी, मैं राजनीति पर बात नहीं करूंगी। मैं अपने परिवार के पास आई हूं। अगर आप इस बारे में बात करेंगे, तो आप उनके संघर्ष और लड़ाई को बर्बाद कर देंगे। आज फोकस मुझ पर नहीं है। फोकस किसानों पर होना चाहिए, मैं यही अनुरोध करती हूं। मैं एक एथलीट हूं, मैं पूरे देश की हूं। मुझे इस बात से कोई लेना-देना नहीं है कि किस राज्य में चुनाव होने वाले हैं। मैं बस इतना जानता हूं कि मेरा देश परेशान है, किसान परेशान हैं। उनके मुद्दों का समाधान होना चाहिए और इसे हल करना सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।"