Drinkable Sunscreen: क्या आपने कभी भी पी है ड्रिंकेबल सनस्क्रीन, जानें गर्मी के मौसम में कितनी है कारगर

क्या आपने कभी भी पी है ड्रिंकेबल सनस्क्रीन, जानें गर्मी के मौसम में कितनी है कारगर
X
क्या आपने कभी पीने वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल किया है हाल ही में एक ऐसे ही सनस्क्रीन आई है जैसे आप लगा नहीं पी सकते हैं।

Drinkable Sunscreen: गर्मी का मौसम जहां पर शुरू हो गया है वहीं पर धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है। इस वजह में शरीर के साथ त्वचा का भी ख्याल रखना काफी जरूरी होता है क्योंकि धूप की वजह से चेहरा झुलस जाता है। गर्मी के इस मौसम में धूप से बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल तो हर कोई करते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी पीने वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल किया है हाल ही में एक ऐसे ही सनस्क्रीन आई है जैसे आप लगा नहीं पी सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

आसान और कारगर बताया

आपको बताते चलें कि, इस सनस्क्रीन को शरीर के अंदर से सुरक्षा देने का उपाय बताया है। दरअसल पीने वाली सनस्क्रीन एक लिक्विड फॉर्मूला है जिसे पीने पर ये शरीर को अंदर से सूरज की हानिकारक UV किरणों से बचाने का दावा करता है. इसे मैनली हर्बल एक्सट्रैक्ट्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से तैयार किया जाता है, जो शरीर में जाकर स्किन की डिफेंस मैकेनिज्म को मजबूत बनाते हैं और UV डैमेज को रोकने में मदद करते हैं।

पीने से मिलता है फायदा

आपको बताते चलें कि, इस प्रकार की सनस्क्रीन में त्वचा को लगाने नहीं बल्कि पीने से फायदा मिलता है। शरीर में अबसोर्ब हो जाती है और अंदर से स्किन प्रोटेक्शन का काम करती है। इसे ऐसे समझें तो ये है कि जब आप इसे पीते हैं, तो ये आपकी स्किन सेल्स में जाकर UV फिल्टर के रूप में काम करती है और हार्मफुल किरणों को ब्लॉक करने में मदद करती है।

क्या - क्या पाए जाते हैं तत्व

आपको बताते चलें कि, इस पीने योग्य सनस्क्रीन में आमतौर पर एंटीऑक्सीडेंट और स्किन-बूस्टिंग कंपाउंड्स तत्व पाए जाते हैं। इसमें ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट, बीटा कैरोटीन, लाइकोपीन और विटामिन C & E जैसे तत्व होते हैं, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। स्किन को रिपेयर करने का काम यह सनस्क्रीन करती है। इसका फायदा है कि, ये शरीर को अंदर से सुरक्षा देने का काम करता है. पीने का तरीका इसे ईजी टू यूज बनाता है।

अब जान लीजिए फायदे भी

यहां पर इस खास सनस्क्रीन के फायदे तो आप जान लिए लेकिन नुकसान भी जान लीजिए।ये UV किरणों को स्किन पर पड़ने से नहीं रोक सकता. साथ ही ये सूरज की तेज किरणों से मिलने वाले सीधे एक्सपोजर से 100% सुरक्षा नहीं दे सकता। इसकी पुष्टि भी फिलहाल नहीं हो पाई है।

Tags

Next Story