16 August Rashifal: कर्क, सिंह और तुला राशि के लिए आज का दिन रहेगा खुशनुमा, यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

कर्क, सिंह और तुला राशि के लिए आज का दिन रहेगा खुशनुमा, यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
ग्रह नक्षत्र के अनुसार 12 राशियों के दिन को लेकर राशिफल का अनुमान लगाया जाता हैं। जानते हैं ज्योतिषाचार्य के अनुसार मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन।

16 August Rashifal: आज का दिन शुक्रवार है जो हर किसी के लिए कैसा होगा इसे लेकर दैनिक राशिफल दर्शाता है। ग्रह नक्षत्र के अनुसार 12 राशियों के दिन को लेकर राशिफल का अनुमान लगाया जाता हैं। जानते हैं ज्योतिषाचार्य के अनुसार मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन।

मेष राशि

12 राशियों में से एक इस राशि का दिन सामान्य रहने वाला है। आज के दिन रुके काम पूरे होने के लिए अच्छा दिन है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आज किसी बात को लेकर आपको सोचना पड़ सकता हैं। नए काम की शुरुआत का दिन है।

वृष राशि

12 राशियों में से एक इस राशि का दिन थोड़ी परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता हैं। जातकों को आज मौसमी बीमारियों का खतरा सताता है। आपको कुछ जरूरी कामों को लेकर अपने जीवन साथी से बातचीत कर सकते हैं,आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें। युवाओं के लिए आज का दिन नौकरी दिलाने वाला हो सकता हैं।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है इस दिन अति उत्साहित होने से बचना होगा। व्यवसाय करने वालों के लिए आज बदलाव दिलाने वाला दिन साबित हो सकता। आप अपने कामों को लेकर भाग दौड़ में लगे रहेंगे, जिस कारण आप संतान को भी समय थोड़ा काम देंगे। आज के दिन आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि

12 राशियों में से एक इस राशि के जातकों के लिए आज व्यक्तित्व को निखारने का दिन है। आज के दिन हल्की फुल्की चोट आपको लग सकती है।आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बनाएंगे, लेकिन आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। जीवनसाथी को खुश करने गिफ्ट कर सकते हैं।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का खुशनुमा साबित हो सकता हैं। आपको किसी कारण कुछ ऐसे खर्चे आ सकते हैं, जो मजबूरी में आपको ना चाहते हुए करने पड़ेंगे, लेकिन आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। व्यवसाय करने वालों को जोखिम उठाना आज पड़ सकता हैं। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं।

कन्या राशि

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता हैं। परिवार की बीच आ रही मतभेद की समस्या को हल मिलता है। आपको कुछ अपरिचित लोगों पर भरोसा करना नुकसान होगा और वाहनों के प्रयोग से भी आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आज के दिन से आपको अपने व्यवहार में मधुरता लानी होगी। संतान से कामों में कोई गलती हो सकती है।

तुला राशि

12 राशियों में से एक इस राशि के जातकों के लिए आज उत्तम और शुभ फल दिलाने वाला हो सकता हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आप अपने परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आज के दिन नए वाहन को खरीदने की सोच रहे हैं तो उत्तम समय रहेगा।आपका लेनदेन से संबंधित कोई मामला सुलझ सकता है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बड़ी खुशियां दिलाने वाला हो सकता हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद मिलने की संभावना हो सकती हैं। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई को लेकर सतर्क रहना होगा। आज आपकी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकते है।

धनु राशि

12 राशियों में से एक इस राशि के जातकों के लिए आज किसी के साथ बहस हो सकती है। आप माता-पिता से अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं तो वहीं पर शरीर से जुड़ी शारीरिक समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।आपका कोई पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है, इसे सुलझाने दिन अच्छा है।

मकर राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज चिंता बढ़ाने वाला हो सकता हैं। आज के दिन आपको परिवार में किसी सदस्य के विवाह की चिंता सता सकती है और आप अपनी व्यवसाय की योजनाओं को लेकर उलझन में रहेंगे। किसी काम को लेकर किसी प्रकार का निर्णय ना लें आपको अपने किसी मित्र की याद सता सकती है।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शेयर मार्केट में निवेश करने के अच्छा दिन साबित हो सकता हैं। आप अपने परिवार में सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे और यदि आपकी कोई संतान से संबंधित समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर हल करने का दिन है। कानूनी पचड़े में पड़े लोगों के लिए सतर्क रहने का दिन होता हैं।

मीन राशि

12 राशियों में से एक इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक स्थिति को मजबूती दिलाने वाला हो सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन किसी परेशानी को हल करने के लिए अच्छा है। परिवार में किसी सदस्य को कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा, जिससे कोई सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। इसके साथ ही इस राशि के जातकों के लिए आय के नए-नए स्रोत मिलेंगे।

Tags

Next Story