Sawan 2024: सावन के महीने में क्यों पहना जाता हरा रंग, जानिए इसके पीछे धार्मिक कारण

Sawan 2024: सावन के महीने में क्यों पहना जाता हरा रंग, जानिए इसके पीछे धार्मिक कारण
कभी आपने सोचा है सावन का संबंध हरे रंग से क्यों होता है चलिए जानते हैं इसके पीछे का कारण।

Sawan 2024: सावन का महीना जहां पर चल रहा है तो वहीं पर इस पावन महीने में व्रत और त्योहार की झलक नजर आती है जिसमें सोलह सोमवार, कांवर यात्रा और गुरु पूर्णिमा का महत्व होता है। सावन के पावन सोमवार की शुरुआत 22 जुलाई से होने जा रही है तो वहीं पर आखिरी सोमवार 19 अगस्त को होगा। लेकिन कभी आपने सोचा है सावन का संबंध हरे रंग से क्यों होता है चलिए जानते हैं इसके पीछे का कारण।

सावन में हरे रंग का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भोलेनाथ को हरा रंग बेहद प्रिय है, जिस वजह से सावन के दौरान हरा रंग पहनना शुभ माना जाता है। वहीं पर बारिश के साथ ही सावन का महीना सुहावना होता है इस दौरान प्रकृति में भारी बारिश की वजह से हर तरफ हरियाली छाई रहती है। हरा रंग इसका ही प्रतीक माना जाता हैं। इसके अलावा हरे रंग को सौभाग्य से भी जोड़कर देखते हैं ऐसा कहा जाता है कि इस रंग के जरिए लोग प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता को भी दर्शाते हैं।

सुहागन महिलाएं पहनती हैं हरा रंग

इस पूरे सावन के महीने में महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां और साड़ी पहनती हैं, जिससे जीवन में शुभता का आगमन होता है। इसके साथ ही महिलाएं इस दौरान मेहंदी भी लगाती हैं, जो हरे रंग की होने की वजह से शुभ मानी जाती है। इसके अलावा पौराणिक कथाओं के अनुसार कहा जाता है कि, इस मास (Sawan 2024) में देवों के देव महादेव अपने ससुराल पृथ्वीलोक पर आते हैं। यह महीना शंकर भगवान की पूजा और अभिषेक के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।

Tags

Next Story