Today Horoscope: वृश्चिक - धनु और कुंभ राशि के जातकों का दिन आज रहेगा बेहतर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

Today Horoscope: आज का दिन गुरुवार है जो भगवान विष्णु जी की पूजा के लिए सबसे विशेष दिनों में से एक होता है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का निर्धारण 9 नक्षत्रों के आधार पर किया गया है। 12 राशियों के अनुसार ही जातकों का दिन कैसा रहेगा और आज क्या शुभ रहेगा जीवन में इसके बारे में बताया है।
चलिए जानते है आज 12 राशियों का हाल...
मेष
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है यानी आज के दिन किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी धन की व्यवस्था कर लेंगे। वहीं पर आज किसी कार्य से मानसिक प्रसन्नता होगी, व्यापार में सफलता प्राप्त होगी, परेशानियों का निवारण होगा।
वृषभ-
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। यहां पर घर में होने वाले आयोजनों में आप भाग लेंगे। मातृपक्ष से विशिष्टजनों का समाचार मिलेगा, मतभेदों से बचने का प्रयास करें, मार्गदर्शन मिलेगा।
मिथुन-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है आज के दिन मित्रों से किया गया वायदा निभाने में मुश्किल होगी, व्यापार में सफलता मिलेगी, महत्वपूर्ण समाचारों की योजना बनेगी, किसी कार्य पर जरूरी विचार विमर्श होगा।
कर्क-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ने वाला हो सकता है। आज आप अपने रूठे व्यवहार से परिचितों को नाराज कर सकते हैं, शत्रुओं पर विजय मिलेगी, मान सम्मान की प्राप्ति होगी।
सिंह-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है आपसे नाराज चल रहे लोगों को मनाना मुश्किल होगा। दूसरों की तरह अगर शान शौकत रखते हैं तो दिखावे के कारण कर्ज हो सकता है। आज के दिन घर में अतिथि आगमन होगा, इष्ट मित्रों एवं परिजनों के सहयोग से कुछ कार्यो में सफलता मिलेगी।
कन्या-
आज का दिन आपके लिए मिला - जुला रहने वाला है। आज के दिन आप विपरीत माहौल में खुद के लिये अनुकला बना लेंगे, संतान संबंधी कार्यो में व्यस्तता रहेगी। नवीन कार्यो के प्रति मन का झुकाव रहेगा।
तुला-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अगर आप किसी प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में परेशान चल रहे तो आज प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझने की उम्मीद है, अधिनस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा, बेरोजगारों को प्रयास करने पर रोजगार मिलेगा।
वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। व्यापारी वर्ग के लिए आज कारोबार के विस्तार करने की संभावना लग रही है। आज के दिन आर्थिक कार्यो में सफलता मिलेगी, कुटुम्बियों का सहयोग प्राप्त होगा, मानसिक प्रसन्नता रहेगी।
धनु-
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है यानी आज के दिन सामाजिक कार्यो में शामिल होकर मन को खुशी मिलेगी, भावनात्मक संबंध बढ़ेंगे, अधिक वाकपटुता से काम बिगड़ सकता है, वार्तालाप संयमित रखें।
मकर-
आज का दिन आपके लिए काफी मिला - जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपको मिलने वाला सहयोग लाभदायी रहेगा। इसके अलावा यात्रा में उठाईगीरों से सावधान रहें, दूर गये मित्र के संबंध में समाचार प्राप्त हो सकता है।
कुम्भ-
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी करने वाले युवाओं के लिए कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का मेलजोल लाभदायक रहेगा। इसके अलावा इच्छित कार्यो की रूपरेखा बनेगी, सफलता प्राप्त होगी, मन में हर्ष और उत्साह बना रहेगा।
मीन-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज के दिन मन की बात मित्रों से कह दें, तनाव कम होगा, पारिवारिक यात्रा हो सकती है, नौकरी में व्यस्तता रहेगी, तनाव की स्थिति से बचें।