Today Horoscope: आज गुरुवार के दिन वृषभ-मिथुन समेत इन राशियों की बदलेगी किस्मत, ये राशि रहें सतर्क

आज गुरुवार के दिन वृषभ-मिथुन समेत इन राशियों की बदलेगी किस्मत, ये राशि रहें सतर्क
ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 नक्षत्रों का उल्लेख मिलता हैं। आज का दिन कैसा रहेगा जो दैनिक राशिफल पर निर्भर करता है।

Today Horoscope 24 October 2024: आज का दिन गुरुवार हैं गुरु स्वामी होने के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाती हैं। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 नक्षत्रों का उल्लेख मिलता हैं। इन नक्षत्रों के आधार पर दिन का निर्धारण किया जाता हैं। आज का दिन कैसा रहेगा जो दैनिक राशिफल पर निर्भर करता है।

मेष-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जहां पर इन राशि के जातक को राजकीय कार्यो में खर्च होगा। व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के मामले में मानसिक शांति बनी रहेगी। खास बात है कि, शुभ समाचार प्राप्त होने का योग है।

वृषभ-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी कार्य को करने का सोच है तो पारिवारिक सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य सफल होगा। व्यापारी वर्ग के लिए व्यापार व्यवसाय अच्छा रहेगा। स्त्री जाति की सलाह से सुख और सफलता प्राप्त होने का योग है।

मिथुन-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। वहीं पर इस दिन अनुकूल वातावरण में काम करने का अवसर प्राप्त होगा। इसके अलावा आज जातकों को भौतिक सुख एवं मनोरंजन होगा। इस राशि को आज लाभदायक समाचार मिलेगा। मानसिक प्रसन्नता रहेगी।

कर्क-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जातकों को आज आर्थिक एवं व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार होगा। इसके अलावा आज पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी।

सिंह-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जातकों को गुरुवार के दिन शुभ समाचार से खुशी होगी। मनोरंजन का लाभ मिलेगा। सेहत के लिहाज से मानसिक प्रसन्नता में वृद्धि होगी। इसके अलावा मित्रता लाभदायक उपयोगी और सुखद रहेगी।

कन्या-

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। इस राशि के जातकों को आज आय के साधनों में वृद्धि होगी। सम्मान प्राप्ति का योग है। आशा से अधिक उपलब्धि रहेगी।

तुला

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है यानी गुरुवार का दिन पारिवारिक वातावरण सुखद एवं प्रसन्नतादायक रहेगा। युवा वर्ग के लिए मान सम्मान में वृद्धि होगी। यश एवं कीर्ति प्राप्त होगी। सेहत के लिए शारीरिक पीड़ा रहने वाली है।

वृश्चिक-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसान वर्ग के लिए कृषि कार्यो में खर्च की योजना बनेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। योजनाओं का क्रियान्यन होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। श्रम अधिक होगा।

धनु-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। गुरुवार के दिन राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। साझेदारी के कार्यो में सावधानी रखें। इन राशि के जातकों के लिए मांगलिक कार्यो पर विचार विमर्श होगा। किसी भी कार्य के लिए संयम रखें।

मकर-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सामाजिक कार्य में रूचि रहेगी। गुरुवार के दिन परिश्रम के कार्यो में उचित परिणाम प्राप्त होंगे। आज यात्रा टालना आपके लिये हितकर रहेगा। पदोन्नति की चर्चा होगी।

कुम्भ-

आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता हैं। जातकों के लिए धन प्राप्ति के लिये प्रयास करना पड़ेगा। सेहत के नजरिए से मानसिक श्रम अधिक होगा। इसके लिए यात्रा में उठाईगीरों से सावधानी बरतना जरूरी है। इस राशि के जातकों के लिए यश प्राप्त होगा।

मीन-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। धार्मिक कार्यो में रूचि एवं लगन रहेगी। विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा। इस राशि के जातकों के लिए पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होने से प्रसन्नता होगी।

Tags

Next Story