Female CM in State: जानिए किन राज्यों को अब तक नहीं मिली महिला मुख्यमंत्री,क्या रही वजह

जानिए किन राज्यों को अब तक नहीं मिली महिला मुख्यमंत्री,क्या रही वजह
देश के कई राज्यों में अब तक महिला मुख्यमंत्री सरकार को संभाल रही है लेकिन कई राज्य ऐसे है जहां पर अब तक महिला मुख्यमंत्री का चेहरा नजर नहीं आया है।

Female Cm in State:जैसा कि, बीते दिनों ही दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी मार्लेना को चुन लिया गया है वहीं पर अब राजधानी में एक बार फिर महिला मुख्यमंत्री का प्रतिनिधितत्व आ गया है। वैसे तो देश के कई राज्यों में अब तक महिला मुख्यमंत्री सरकार को संभाल रही है लेकिन कई राज्य ऐसे है जहां पर अब तक महिला मुख्यमंत्री का चेहरा नजर नहीं आया है। चलिए जानते है क्या रही है वजह।

हरियाणा को मिल सकता है महिला का चेहरा

हरियाणा में भी मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान मचा हुआ है जहां पर मुख्यमंत्री के लिए महिला चेहरा मिलने की खबर सामने आ रही है। कांग्रेस पार्टी की कुमारी सैलजा के तौर पर हरियाणा को भी महिला मुख्यमंत्री मिल सकती है। महिलाओं का जज्बा दरअसल खेल में नजर आता है लेकिन राजनीति में अब तक कोई नजर नहीं आया है। पूर्वोत्तर के सीमावर्ती राज्य अरुणाचल प्रदेश में भी कभी महिला मुख्यमंत्री का नेतृत्व नहीं रहा है।

इन राज्यों में सीमित रही है भागीदारी

कई राज्यों में अब भी पुरुष बहुल का जज्बा बरकरार है जिसमें झारखंड में राजनीति में जनजातीय मुद्दों और विकास की समस्याओं के चलते महिलाओं की भागीदारी ज्यादा तेज नहीं रही है इस वजह से झारखंड में पुरुष मुख्यमंत्री ही सरकार संभालते नजर आ जाते है। मेघालय में भी उन राज्यों में से एक है जहां आज तक कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं रही है।

पूर्वोत्तर राज्यों में शामिल मणिपुर की बात की जाए तो, मणिपुर की राजनीति में भी कभी महिला मुख्यमंत्री नहीं रही है। उत्तराखंड और त्रिपुरा का हाल भी बेहाल है जहां पर महिला मुख्यमंत्री की कमान कोई नहीं संभाल पाया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, सिक्किम, केरल, महाराष्‍ट्र और मिज़ोरम में भी कोई महिला सीएम अब तक नहीं रही हैं।

इन राज्यों को मिली है महिला मुख्यमंत्री

महिला मुख्यमंत्री के तौर पर कई राज्यों में कई प्रतिभावान महिलाएं शामिल रही है जिसमें मध्यप्रदेश में उमा भारती, राजस्थान में वसुंधरा राजे, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, दिल्ली में शीला दीक्षित जैसे नाम आज भी सफल सीएम के रूप में नाम लिए जाते है।

Tags

Next Story