Kolkata Doctor Rape Murder Case: बेटी का शव घर में था और पुलिस पैसे की पेशकश कर रही थी....डॉक्टर के माता-पिता का झलका दर्द

बेटी का शव घर में था और पुलिस पैसे की पेशकश कर रही थी....डॉक्टर के माता-पिता का झलका दर्द

Kolkata Doctor Rape Murder Case

Kolkata Doctor Rape Murder Case : आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामला में नया मोड़ आया है। अब सवालों के कोलकाता पुलिस भी है। मृतक डॉक्टर के माता-पिता ने कल (बुधवार 4 सितंबर) रात आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के दौरान मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों पर बात की।

मृतक डॉक्टर की मौसी ने कहा कि, "जब बेटी का शव घर में माता-पिता के सामने पड़ा था, तब पुलिस पैसे दे रही थी, क्या यही पुलिस की मानवता है?"

उन्होंने आगे कहा कि, "जब तक अंतिम संस्कार नहीं हुआ, तब तक 300-400 पुलिसकर्मी हमें घेरे हुए थे, लेकिन अंतिम संस्कार के बाद, वहाँ एक भी पुलिसकर्मी नहीं दिखा। परिवार क्या करेगा, वे कैसे घर जाएँगे, पुलिस ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली। अंतिम संस्कार होने तक पुलिस सक्रिय थी और उसके बाद, वे पूरी तरह से निष्क्रिय हो गए। जब ​​बेटी का शव घर में माता-पिता के सामने पड़ा था और हम आँसू बहा रहे थे, तब पुलिस पैसे दे रही थी, क्या यही पुलिस की ड्यूटी थी? पुलिस कह रही थी कि उन्होंने अपनी सभी ज़िम्मेदारियाँ पूरी कर ली हैं, क्या इसे ही ज़िम्मेदारी निभाना कहते हैं?

पीड़िता के परिजनों के यह आरोप कई सवाल खड़े करते हैं। आखिर क्यों पुलिस ने पीड़िता के माता - पिता को पैसों की पेशकश की। इसके पहले भी पीड़िता के माता - पिता ने पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर असंतोष जताया था। डॉक्टर के रेप और मर्डर के मामले पर जब कलकत्ता हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया तो केस सीबीआई को सौंप दिया था।

Tags

Next Story