Kolkata Rape-Murder Case: डॉक्टरों की 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल शुरू, अस्पतालों में मरीज हो रहे परेशान

डॉक्टरों की 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल शुरू, अस्पतालों में मरीज हो रहे परेशान
Kolkata Rape-Murder Case Doctors' 24-hour nationwide strike begins

आज यानी शनिवार 17 अगस्त से देश भर में डॉक्टरों की 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरू हो गई है। कोलकाता जूनियर डॉक्टर रेप मर्डर केस के चलते भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने इसका अह्वान किया है। राजधानी दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश के इंदौर शहर तक हर जगह इस हड़ताल का प्रभाव दिख रहा है।

अब इन 24 घंटों तक को देश भर की अस्पतालों में सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे ओपीडी सेवाओं, वैकल्पिक सर्जरी को बंद रखा जाएगा।

आईएमए ने रखी 5 मांग

IMA ने बताया कि कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में हुए जघन्य अपराध और अस्पताल में तोड़फोड़ के विरोध में शनिवार 17 अगस्त की सुबह 6 बजे से अगले दिन 18 अगस्त रविवार सुबह 6 बजे तक डॉक्टर हड़ताल में रहेंगे। इसके साथ ही आईएमए ने 5 मांगे भी रखी हैं।

  1. एक केंद्रीय कानून बने जिसमें 2023 में महामारी रोग अधिनियम, 1897 में किए गए संशोधनों को शामिल किया जाए। इससे 25 राज्यों में मौजूदा कानून और मजबूत होंगे।
  2. आईएमए ने कहा, "सभी अस्पतालों के सुरक्षा प्रोटोकॉल किसी हवाई अड्डे से कम नहीं होने चाहिए। अस्पतालों को अनिवार्य सुरक्षा अधिकारों के साथ सुरक्षित क्षेत्र घोषित करना पहला कदम है। सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और प्रोटोकॉल का पालन किया जा सकता है।"
  3. रेजिडेंट डॉक्टरों के काम करने और रहने की स्थिति में बदलाव हो। उन्हें 36 घंटे की ड्यूटी शिफ्ट को कम किया जाए और आराम करने के लिए सुरक्षित जगहों की व्यवस्था की जाए।
  4. तय समयसीमा के अंदर घटना की अच्छे से जांच हो और पीड़ित के परिजनों को पूरा न्याय मिले।
  5. पीड़ित के परिजनों को उचित और सम्मानजनक मुआवजा मिले।

बीजेपी ने कही ये बात

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले पर केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, "CBI जांच कर रही है और हमें उस पर भरोसा करना चाहिए। जांच ठीक से होनी चाहिए और CBI जांच ठीक से करेगी, लेकिन बहुत दिनों तक पुलिस ने जांच की तो सबूतों के साथ छेड़छाड़ न की गई। ऐसी केसों में समय से साथ सबूत की ताकत घट जाती है।"

Tags

Next Story