Oscar Awards: लापता लेडीज़ ने 'एनिमल' और 'अट्टम' जैसी फिल्मों को पछाड़ा, ऑस्कर की रेस में हुई शामिल

लापता लेडीज़ ने एनिमल और अट्टम जैसी फिल्मों को पछाड़ा, ऑस्कर की रेस में हुई शामिल

फिल्म 'लापता लेडीज' ऑस्कर अवार्ड में भारत की ऑफिशियल एंट्री

Oscar Awards : 'लापता लेडीज़' 2025 के ऑस्कर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि है। किरण राव की इस फिल्म को ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में शामिल होने की पुष्टि फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा की गई है। 'एनिमल' और 'अट्टम' जैसी फिल्मों को पछाड़कर लापता लेडीज ऑस्कर की रेस में शामिल हुई है।

किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज़' (Laapata Ladies) का चयन 29 फिल्मों में से हुआ है। इस लिस्ट में बॉलीवुड हिट "एनिमल", मलयालम राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता "अट्टम" और कान्स विजेता "ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट" जैसी फिल्म शामिल थी।

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी लेटर में कहा गया है कि, भारतीय महिलाएं समर्पण और प्रभुत्व का एक अजीब मिश्रण है। एक दुनिया में अच्छी तरह से परिभाषित, शक्तिशाली चरित्र, लापाता लेडीज (हिंदी) इस विविधता को पूरी तरह से दर्शाती है, हालांकि एक अर्ध-आदर्श दुनिया में और एक मजाकिया अंदाज में यह आपको दिखाता है कि महिलाएं खुशी-खुशी गृहिणी बनने की इच्छा रख सकती हैं, साथ ही विद्रोही और उद्यमी भी हो सकती हैं। एक ऐसी कहानी जिसे एक साथ बदलाव की जरूरत के रूप में देखा जा सकता है, और एक ऐसी कहानी जो बदलाव ला सकती है। लापाता लेडीज (हिंदी) एक ऐसी फिल्म है जो न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर महिलाओं को आकर्षित, मनोरंजन और समझ में ला सकती है।

टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ था वर्ल्ड प्रीमियर :

लापता लेडीज़ मार्च में रिलीज़ हुई थी। यह 2001 में ग्रामीण भारत की दो दुल्हनों की कहानी है। ट्रेन यात्रा के दौरान दोनों गलती से बदल जाती हैं। फिल्म को किरण राव के किंडलिंग प्रोडक्शंस, आमिर खान प्रोडक्शंस और जियो स्टूडियो द्वारा बनाया गया है। इस फिल्म में रवि किशन, छाया कदम और गीता अग्रवाल शर्मा के साथ मुख्य भूमिका में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव अभिनीत शामिल हैं। लापता लेडीज फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 2023 टोरटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ था।

Tags

Next Story