Ladli Behna Yojana : रक्षाबंधन से पहले MP की लाड़ली बहना के लिए खुशखबरी, आज खाते में आएंगे इतने रुपए

Ladli Behna Yojana :  रक्षाबंधन से पहले MP की लाड़ली बहना के लिए खुशखबरी, आज खाते में आएंगे इतने रुपए

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana : 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का उपहार दिया जा रहा है।

Ladli Behna Yojana : भोपाल, मध्यप्रदेश। रक्षाबंधन से पहले मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना को विशेष उपहार मिलने वाला है। आज, 10 अगस्त को मध्यप्रदेश की सभी बहनों के खाते में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रुपए ट्रांसफर करने वाले हैं। हर महीने लाड़ली बहना को 1250 रुपए खाते में आते हैं लेकिन इस बार 1250 रुपए खाते में नहीं आएंगे। सीएम ने कहा कि, 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का उपहार दिया जा रहा है।

हर लाड़ली बहन के खाते में आज 250 रुपए राखी का शगुन और प्रतिमाह के 1250 रुपए आएंगे इस तरह इस बार लाड़ली बहनों के खाते में कुल1500 रुपए आएंगे। विजयपुर, जिला श्योपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव सिंगल क्लिक के माध्यम से लाभ राशि का अंतरण करेंगे।

लाड़ली बहना योजना के अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 332 करोड़ रुपए और गैस रीफिल योजना में 52 करोड़ रुपए का अंतरण किया जाएगा। इस तरह कुल 1897 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण 10 अगस्त को किया जाएगा।

बता दें कि, मध्यप्रदेश में 25 हजार स्थान पर 10 अगस्त को कार्यक्रम होंगे और सिंगल क्लिक से लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपए तथा रक्षाबंधन के शगुन 250 रूपए अलग से जारी किए जाएंगे। सीएम ने बीते दिनों एक कार्यक्रम में कहा था कि, राज्य सरकार द्वारा कोई योजना बंद नहीं की जाएगी, अपितु संकल्प पत्र में जो कहा गया है वे सभी योजनाएं व कार्यक्रम लागू होंगे।

रक्षाबंधन के त्यौहार के चलते इस माह लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपए एक्सट्रा दिए जा रहे हैं। इसके अलावा हर माह मध्यप्रदेश सरकार पात्र महिलाओं को 1250 रुपए खाते में ट्रांसफर करती है।

Tags

Next Story