Ladli Behna Yojana : 10 अगस्त को लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए नहीं बल्कि इतने पैसे आएंगे

Ladli Behna Yojana : 10 अगस्त को लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए नहीं बल्कि इतने पैसे आएंगे

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana : MP में 25 हजार केंद्रों पर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा, इसमें सभी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

Ladli Behna Yojana : मध्यप्रदेश। रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों (Ladli Bahana) के खाते में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) की सरकार पैसे डालने वाली है। 10 अगस्त को प्रदेश भर की तमाम लाड़ली बहनों के खाते में पैसे आएंगे। इतना ही नहीं 25 हजार केंद्रों पर रक्षाबंधन (Rakshabandhan) का त्यौहार भी मनाया जाएगा। इसमें सभी सांसद, पार्षद और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। खास बात यह है कि, इस बार सरकार लाड़ली बहनों के खाते में केवल 1250 रुपए नहीं डालेगी बल्कि अधिक धनराशि डालेगी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना के एक कार्यक्रम में कहा कि, आज से प्रदेश में 25 हजार केंद्रों पर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा, इसमें सभी सांसद, पार्षद और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे और 10 अगस्त को बहनों को दी जा रही 1250 रुपए की राशि के साथ 250 रुपए अतिरिक्त जोड़कर कुल 1500 रुपए सभी के खाते में भेजे जाएंगे। उज्ज्वला गैस कनेक्शन वाली बहनों और लाड़ली बहना योजना की बहनों को गैस कनेक्शन के लिए 450 रुपए दिए जाएंगे।"

इस तरह मध्यप्रदेश की सभी लाड़ली बहनों के खाते में कुल 1500 रुपए आएंगे। सीएम यादव ने रक्षाबंधन के त्यौहार पर प्रदेश की महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रुपए के आलावा 250 रुपए अतिरिक्त देने का फैसला किया था। इसके अलावा पात्र लाड़ली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर भी दिया जाएगा। पिछली कैबिनेट बैठक में इससे जुड़ा एक प्रस्ताव पारित किया गया था। मोहन यादव की सरकार गैस सिलेंडर सब्सिडी की राशि भी लाड़ली बहनों के खाते में डालेगी। इस तरह रक्षाबंधन पर मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना मालामाल होने वाली हैं।

Tags

Next Story