अनंत अंबानी की नहीं इस भारतीय उद्योगपति की बेटी की शादी है सबसे महंगी, पानी की तरह बहा था पैसा

अनंत अंबानी की नहीं इस भारतीय उद्योगपति की बेटी की शादी है सबसे महंगी, पानी की तरह बहा था पैसा
दुनिया की महंगी शादी स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल की बेटी वनिषा मित्तल की शादी को माना जाता है। जिनकी शादी 20 साल पहले सन् 2004 में इन्वेस्टमेंट बैंकर अमित भाटिया के साथ फ्रांस में हुई थी।

World's Most Expensive Wedding: मुंबई में इन दिनों मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के फंक्शन चल रहे हैं जहां 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने परिवार जनों और दुनिया की कई हस्तियों के बीच शादी की वहीं पर आने वाले दो दिनों में भी कपल का रिसेप्शन और आशीर्वाद समारोह आयोजित हो रहे हैं। वैसे दुनिया में हर कोई इसे सबसे महंगी शादी मान रहा है यह पहली शादी नहीं है जिसमें जमकर पैसा बहाया जा रहा है इसके पहले भी भारत के ही एक उद्योगपति की बेटी की शादी सबसे महंगी शादी साबित हुई थी।

इस शादी के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

सबसे महंगी शादियों में से एक शादी इतनी महंगी है कि, इसका नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। दरअसल यह महंगी शादी स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल की बेटी वनिषा मित्तल की शादी को माना जाता है। जिनकी शादी 20 साल पहले सन् 2004 में इन्वेस्टमेंट बैंकर अमित भाटिया के साथ फ्रांस में हुई थी। अनंत अंबानी की शादी की तरह ही लक्ष्मी मित्तल की बेटी की शादी का इवेंट अच्छे दिन तक चला और खास बात तो यह है कि उनकी बेटी की इंगेजमेंट सेरेमनी का पूरा प्रोग्राम पैलेस ऑफ Versailles में हुआ। इस पैलेस में सिर्फ यही एक प्राइवेट इवेंट रखा गया था और तब के वक्त में इस शादी पर करोड़ों रुपए का खर्चा हुआ था। इस महंगी शादी में 450 करोड रुपए शादी में खर्च किए गए थे।

दुनिया में यह शादी भी है महंगी

आपको बताते चलें कि, दुनिया में सबसे महंगी शादियों में से एक प्रिंस चार्ल्स और डियाना की शादी भी है जिसके चर्चे भी दुनिया में काफी हुए थे उस दौरान शादी में 110 मिलियन डॉलर का खर्चा हुआ था। बता दें कि, अनंत और राधिका की शादी में अब तक 5000 करोड़ से ज्यादा का खर्चा हो चुका है।

Tags

Next Story