UP News : अयोध्या में जमीन और मुआवजे का मुद्दा राम मंदिर पर पड़ा भारी, अखिलेश यादव BJP पर क्या बोले

UP News : अयोध्या में जमीन और मुआवजे का मुद्दा राम मंदिर पर पड़ा भारी, अखिलेश यादव BJP पर क्या बोले

UP News : अयोध्या में जमीन और मुआवजे का मुद्दा राम मंदिर पर पड़ा भारी

UP News : खराब प्रदर्शन के बाद योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड में हैं तो वहीं सपा अब केंद्रीय राजनीति में दमखम दिखा रही है।

UP News : अयोध्या, उत्तर प्रदेश। भाजपा को अयोध्या से मिले झटके की चर्चा सभी जगह है। फैजाबाद सीट जहां अयोध्या है वहां समाजवादी पार्टी विजयी हुई। इस हार के लिए कई कारण सामने आये हैं। कई लोगों का मानना है कि, अयोध्या में भाजपा को जमीन और मुआवजे का मुद्दा भारी पड़ा। अखिलेश यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए भी इन्ही बातों का जिक्र किया। खराब प्रदर्शन के बाद योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड में हैं तो वहीं सपा अब केंद्रीय राजनीति में दमखम दिखाने के मूड में हैं।

फैजाबाद (अयोध्या) से समाजवादी पार्टी की जीत और भाजपा की हार पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "सच तो यह है कि, उत्तर प्रदेश में भाजपा और भी सीटें हार जाती। मैं अयोध्या की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। आपने समय-समय पर अयोध्या का दर्द देखा होगा। उन्हें उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं दिया गया, उनके साथ अन्याय हुआ, उनकी जमीन बाजार मूल्य के बराबर नहीं ली गई। उन पर झूठे मुकदमे लगाकर जबरन उनकी जमीन छीन ली...एक पवित्र चीज (राम मंदिर) के लिए गरीबों को बर्बाद कर दिया। इसलिए, मुझे लगता है कि अयोध्या और आसपास के इलाकों के लोगों ने भाजपा के खिलाफ वोट दिया।"

सपा प्रमुख ने अग्निवीर योजना पर भी बात की। उन्होंने कहा कि, 'इस बार विपक्ष मजबूत होगा। विपक्ष की आवाज दब नहीं पाएगी। जनता के सामने कई महत्वपूर्ण सवाल रखे गए हैं - सबसे बड़ा सवाल अग्निवीर नौकरियों का है। समाजवादी पार्टी अग्निवीर व्यवस्था को कभी स्वीकार नहीं कर सकती।'

इधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने अफसरों के साथ बैठक की। लखनऊ में लोगों की परेशानियों को भी सुना। साफ है भाजपा उत्त्तरप्रदेश में कम सीट जीतने के कारणों की समीक्षा कर रही है।

Tags

Next Story