Sawan Somwar: सावन का आखिरी सोमवार, महाकाल को बांधी गई वैदिक राखी, भक्तों की उमड़ी भीड़

सावन का आखिरी सोमवार, महाकाल को बांधी गई वैदिक राखी, भक्तों की उमड़ी भीड़

सावन का आखिरी सोमवार, महाकाल को बांधी गई वैदिक राखी

Sawan Somwar : मध्यप्रदेश। सावन के आखिरी सोमवार को महाकाल मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी है। रात 2.30 बजे से मंदिर के पट खोल दिए गए थे। सावन के आखिरी सोमवार को संयोग से रक्षाबंधन भी है। ऐसे में बाबा महाकाल को वैदिक राखी बांधी गई है। बता दें कि, इस बार सावन के अंतिम सोमवार को रक्षाबंधन है। यह एक विशेष संयोग है।

सावन के आखिरी सोमवार को बाबा महाकाल का विशेष श्रंगार किया गया। पुजारियों द्वारा बाबा महाकाल को मेवे, दूध, घी कर भांग से अभिषेक करने के बाद भस्मारती की गई। इस दौरान मंदिर में हजारों की संख्या में भक्त मौजूद थे। बाबा महाकाल को आखिरी सोमवार के दिन शुद्ध बेसन और घी से बने लड्डुओं का भोग लगाया गया है। शाम 4 बजे बाबा की सवारी निकाली जाएगी।

अंतिम सवारी में जुटेगी भक्तों की भीड़ :

सावन के अंतिम सोमवार को शाम 4 बजे बाबा की शाही सवारी निकाली जाएगी। बाबा महाकाल शाही सवारी में मुखारविंद रूप में दर्शन देंगे। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव शाम को निकाली जाने वाली शाही सवारी में शामिल होंगे।

7 दिन में बनकर तैयार हुई राखी :

बाबा महाकाल को चढ़ाई गई वैदिक राखी पुजारियों के परिवार द्वारा तैयार की गई। जानकारी के अनुसार इसे बनाने में 7 दिन का समय लगा था। यह वैदिक राखी तुलसी और बिल्व पत्रों से तैयार की गई है।

Tags

Next Story