Corona Lockdown effect on moon: रिसर्च में चौंकाने देने वाला खुलासा, कोरोना में चांद पर भी हुआ था लॉक डाउन का असर

रिसर्च में चौंकाने देने वाला खुलासा, कोरोना में चांद पर भी हुआ था लॉक डाउन का असर
हाल ही में भारतीय शोधकर्ताओं की एक यूनिक रिसर्च में दावा किया गया है कि लॉकडाउन का असर चांद पर भी हुआ था।

Covid Lockdown effect on moon: दुनिया में फैली वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने जहां पर देश को हिला कर रख दिया था वहीं पर बड़ी संख्या वायरस से मौत दर्ज हुई है। हाल ही में भारतीय शोधकर्ताओं की एक यूनिक रिसर्च में दावा किया गया है कि लॉकडाउन का असर चांद पर भी हुआ था। क्या यह बात सच है चलिए जानते हैं रिसर्च में।

जानिए क्या कहा गया रिसर्च में

आपको बताते चलें कि, हाल में रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी में प्रकाशित इस शोध में कहा गया है कि अप्रैल-मई 2020 के दौरान कड़े लॉकडाउन में चांद की सतह के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसे लेकर भारतीय शोधकर्ताओं ने बताया कि, इसके लिए फिजिकल रिसर्च लैबोरेट्री (PRL) के के. दुर्गा प्रसाद और जी. अम्बीली ने 2017 से 2023 के दौरान चांद की सतह के छह स्थानों पर नौ बार तापमान को नोट किया। दोनों शोधकर्ताओं ने जिन जगहों से तापमान को दर्ज किया – उनमें ओसियेनस प्रोसेलरम, मारे सेरेनिटैटिस, मारे इम्ब्रियम, मारे ट्रैंक्विलिटैटिस, और मारे क्रिसिअम के दो स्थानों पर तापमान को नोट किया गया। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।

रेडिएशन में आई थी कमी

आपको बताते चलें कि, रिसर्च के दौरान यह भी पता चला कि, जिस दौरान धरती पर कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन घोषित किया गया था इस दौरान चांद पर इसका असर हुआ था। यानी रेडिएशन में गिरावट आई और इसकी वजह से चांद के तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। इतना ही उस समय ग्रीन हाउस गैसों और एयरोसोल के उत्सर्जन में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसका असर ये हुआ कि धरती के वायुमंडल में ऐसी गैसों का प्रभाव कम हुआ। रिसर्च में चांद के सतह के तापमान पर सोलर एक्टिविटी और सीजनल असर का भी अध्ययन किया गया, लेकिन देखा गया कि सतह के तापमान पर इनका कोई असर नहीं है।

Tags

Next Story