Budget 2024: लोकसभा सचिवालय ने जारी किया 10 वित्त वर्षों के बजटों का आंकड़ा, जानिए अब तक कितने बदले भारत के हालात

Budget 2024: लोकसभा सचिवालय ने जारी किया 10 वित्त वर्षों के बजटों का आंकड़ा, जानिए अब तक कितने बदले भारत के हालात
लोकसभा सचिवालय के अनुसार पिछले 10 वर्षों में पेश किए गए बजट की लिस्‍ट...

Budget 2024: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को मोदी 3.0 सरकार का पहला बजट पेश करने वाली हैं। इस बार मोदी सरकार ने 6 ऐसे मुद्दों पर जोर देने की कोशिश की है, जिसमें बीते कई सालों से देश में इसकी जरूरत आंकी जा रही थी।

हालांकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन और देश के सामने आर्थिक सर्वेक्षण का जिक्र किया, जिसमें उन्‍होनें कहा है कि "भारत की आबादी तेजी से बढ़ रही है और बढ़ती आबादी का 65 प्रतिशत हिस्सा 35 वर्ष से कम आयु का है और उनमें से कई लोगों के पास आधुनिक अर्थव्यवस्था के लिए आवश्यक कौशल जो चाहिए होता है वह नहीं है।"

इसी के साथ ही लोकसभा सचिवालय ने बीते 10 वित्तीय वर्षों का आंकड़ा जारी किया है। आइए जानते हैं बीते 10 वित्तीय वर्षों में सरकार ने बजट पर कितना खर्च किया है।

पिछले 10 वर्षों में पेश किए गए बजट की लिस्‍ट:

  • वित्त वर्ष 2014-15 में बजट ₹17,94,892 करोड़,
  • वित्त वर्ष 2015-16 में ₹17,77,477 करोड़,
  • वित्त वर्ष 2016-17 में ₹19,78,060 करोड़
  • वित्त वर्ष 2017-18 में ₹21,46,735 करोड़,
  • वित्त वर्ष 2018-19 में ₹24,42,213 करोड़,
  • वित्त वर्ष 2019-20 में ₹27,86,349 करोड़,
  • वित्त वर्ष 2023-24 में ₹45,03,097 करोड़
  • 2024-25 में ₹47,65,768 करोड़ रहा।
  • इनमें अंतरिम बजट भी शामिल हैं।


Tags

Next Story