राजगढ़: लेडी कांस्टेबल ने SI को कार से मारी टक्कर, साथी के साथ थाने पहुंचकर कहा - हमारे प्रेम प्रसंग...

लेडी कांस्टेबल ने SI को कार से मारी टक्कर, साथी के साथ थाने पहुंचकर कहा - हमारे प्रेम प्रसंग...
एसआई दीपांकर गौतम राजगढ़ रिजर्व पुलिस लाइन में पदस्थ था, जिसे पिचोर थाने की महिला आरक्षक पल्लवी सोलंकी और करण ठाकुर ने कार से कुचल दिया।

कहते हैं प्यार अंधा होता है, यह सही गलत, बुरा भला नहीं समझता। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के राजगढ़ से सामने आया है। जहां प्यार में पड़ी एक महिला कांस्टेबल ने अपनी साथी के साथ मिलकर सब इंस्पेक्टर को कार से कुचल दिया। उसके बाद थाने आकर सरेंडर भी कर दिया। थाने में जो उन दोनों ने कहा वह चौंका देने वाला था। उन दोनों ने कहा एसआई हमारे प्रेम प्रसंग के बीच आ रहा था इसलिए उड़ा दिया।

जानकारी के मुताबिक मृतक एसआई दीपांकर गौतम राजगढ़ रिजर्व पुलिस लाइन में पदस्थ था, जिसे पिचोर थाने की महिला आरक्षक पल्लवी सोलंकी और करण ठाकुर ने कार से कुचल दिया।

कब और कहां हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर ब्यावरा के आगरा मुंबई राजमार्ग देहात थाने की ओर जा रहे थे। फुंदा बाजार के पेट्रोल पंप के पास एक कर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की SI कार के बोनट पर जा गिरा। जिसके बाद भी महिला कांस्टेबल नही रुकी और कुछ दूर घसीटते रही। SI को इलाज के लिए भोपाल लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड दिया।

हत्या की बात की कबूल

इस हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद महिला कांस्टेबल अपने बॉयफ्रेंड के साथ थाने पहुंची जहां उसने बताया कि हमने SI को मार दिया। पुलिस पूछताछ में महिला कांस्टेबल ने हत्या की वारदात को कबूला है अब दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Tags

Next Story