'मोईद खान है गलती हो जाती है...' भाजपा नेत्री ने लगाए पोस्टर

मोईद खान है गलती हो जाती है... भाजपा नेत्री ने लगाए पोस्टर
सपा मुखिया के डीएनए टेस्ट वाले बयान पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ.श्वेता सिंह ने ली चुटकी, पोस्टर में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के विवादित बयान को बनाया आधार।

लखनऊ। अयोध्या में नाबालिग किशोरी से सामूहिक रेप का मामला सुर्खियों में है। अयोध्या से लेकर राजधानी लखनऊ तक इस पर सियासी बयानबाजी का सिलसिला मुसलसल है। सोशल मीडिया से सड़क तक आरोप-प्रत्यारोप की जंग तेज है। इसी कड़ी में भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ.श्वेता सिंह ने समाजवादी पार्टी की दुखती रग छेड़ दी है। उन्होंने लखनऊ में विभिन्न स्थानों पर 'लड़के हैं गलती हो जाती है' के पोस्टर लगवाकर इस जुबानी जंग में नेताजी मुलायम सिंह यादव को भी घसीट लिया है।

भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ.श्वेता सिंह ने एक होर्डिंग लगवा कर सपा पर निशाना साधा है। लाल रंग के इस होर्डिंग में लिखा है कि 'लड़के हैं गलती हो जाती है... सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव डीएनए टेस्ट की बात कर क्या साबित करना चाहते हैं। बीजेपी नेता श्वेता सिंह ने यह पोस्टर लगाया है, बीजेपी में वह अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुए रेपकेस को लेकर प्रदेश की सियासत में हलचल मची हुई है। मामले पर लगातार बयानबाजी हो रही है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। अब इस मामले ने पोस्टर वार का रुख भी अपना लिया है। राजधानी लखनऊ में भाजपा नेता डॉ.श्वेता सिंह ने अयोध्या रेप कांड के आरोपी के नाम का लखनऊ के 1090 चौराहे एक होर्डिंग लगाया है।

इस होर्डिंग पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का विवादित बयान लिखवाया है। बीजेपी नेता डॉ.श्वेता सिंह ने एक होर्डिंग में लिखा है कि 'लड़के हैं गलती हो जाती है... सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव डीएनए टेस्ट की बात कर क्या साबित करना चाहते हैं। बीजेपी नेता डॉ.श्वेता सिंह ने यह पोस्टर लगाया है, बीजेपी में वह अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं।

Tags

Next Story