MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस की देश भक्ति, जन सेवा रह गई धरी की धरी, 78% लोग पुलिस के काम से खुश नहीं

MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस की देश भक्ति, जन सेवा रह गई धरी की धरी, 78% लोग पुलिस के काम से खुश नहीं
मध्य प्रदेश पुलिस ने एक ऑन लाइन सर्वे कराया है। जिसमें उन्होंने लोगों से पूछा है कि क्या आप पुलिस के काम काज सतुष्ट हैं। इस सर्वेक्षण में 78% लोग पुलिस के काम से संतुष्ट नहीं हैं।

MP Police:भोपाल। देश भक्ति, जन सेवा" के स्लोगन के काम करने वाली मध्य प्रदेश पुलिस की सजगता पर अब सवाल उठने लगे हैं। लोग मध्य प्रदेश पुलिस के काम काज से संतुष्ट नहीं है।

दरअसल मध्य प्रदेश पुलिस MP Police Survey ने एक ऑन लाइन सर्वे कराया है। जिसमें उन्होंने लोगों से पूछा है कि क्या आप पुलिस के काम काज सतुष्ट हैं। इस सर्वेक्षण में 78% लोग पुलिस के काम से संतुष्ट नहीं हैं। पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक ऑनलाइन सर्वेक्षण किया है, जिसमें पुलिस ने नागरिकों से अपने आस-पास की पुलिस को रेटिंग देने के लिए कहा है।

मध्य प्रदेश पुलिस ने पूछा 'क्या आप अपने आस-पास के पुलिस विभाग से संतुष्ट हैं', 78% लोगों ने दावा किया कि वे संतुष्ट नहीं हैं, बाद में विभाग ने सोमवार को रिपोर्ट हटा दी। पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक ऑनलाइन सर्वेक्षण किया है, जिसमें पुलिस ने नागरिकों से अपने आस-पास की पुलिस को रेटिंग देने के लिए कहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक केवल 22% लोग संतुष्ट पाए गए और बाकी असंतुष्ट हैं। एडीजी कानून व्यवस्था जयदीप प्रसाद ने मीडियाकर्मियों को बताया कि पुलिस एक सर्वेक्षण कर रही थी और कुछ डेटा गलत हो गया, और पुलिस विभाग के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट हो गया। बाद में जब अधिकारियों को गलत डेटा के बारे में पता चला, तो इसे हटा दिया गया।

Tags

Next Story