MP Food: अगर आप मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं तो इन टॉप डिशेज को खाना न भूलें, स्वाद से है लबरेज

MP Famous Dishes: हर राज्य किसी न किसी वजह से मशहूर है। उन्हीं में से एक खाने पीने की चीजें भी शामिल है। कहा जाता है कि हर राज्य का अपना स्वाद होता है, जो कि सत्य भी है। हर कहीं की अलग-अलग डिशेज अपने-अपने जायके के लिए देश और विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। उन्हीं में से एक मध्य प्रदेश भी है। जहां का जायका सबसे अलग और खास है। तो चलिए आपको मध्य प्रदेश की ऐसी डिशेज से रूबरू कराते हैं जो शायद ही आपने ऐसी कहीं खाई होगी। अगर आप भविष्य में एमपी का दौरा करते हैं या प्रदेश में रह रहे हैं तो इसका जरूर स्वाद उठाए।
पोहा जलेबी
मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध डिशेज में पोहा और जलेबी का नाम सबसे ऊपर आता है। इसे लोग सबुह में नाश्ते में खाते हैं। बता दें अलग-अलग स्टाइल और टेस्ट के पोहे के साथ लोगों के दिन की शुरुआत होती है। मध्य प्रदेश के हर हिस्से में आपको पोहा और जलेबी आसानी से मिल जाएगी।
खोवे की जलेबी
मध्य प्रदेश की खोवे की जलेबी काफी फेमस है। इसका दूसरा नाम मावे की जलेबी भी है। इसे चखने के बाद आप उसका स्वाद कभी नहीं भूल पाएंगे। अन्य प्रदेश के आए लोग मध्य प्रदेश की खोवे की जलेबी खाए बिना नहीं जाते हैं। सबसे ज्यादा मावे के जलेबी जबलपुर, बड़वानी की मशहूर हैं।
भुट्टे का कीस
भुट्टे का कीस मध्य प्रदेश की एक प्रसिद्ध डिश है, जो भुट्टा यानी कॉर्न से बनाई जाती है। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होती हैं।
दाल बाफला
एमपी का दाल बाफला बहुत फेसम है। ये दाल बाटी जैसा होता है, लेकिन इसमें बाफला घी में अच्छी तरह से पकाया होता है, जो खाने में काफी टेस्टी होता है।
बिरयानी पिलाफ
बिरयानी पिलाफ को भोपाली बिरयानी भी कहते हैं। फूड लवर्स दूर-दूर से इसका जायका लेने के लिए आते हैं।
इंदौरी नमकीन
मध्य प्रदेश का इंदौर सिर्फ स्वच्छता ही नहीं बल्कि अपनी टेस्टी जायकेदार नमकीनों के लिए फूड लवर्स में मशहूर है। जिले में कई तरह की नमकीन मिलती हैं।
मावा बाटी
प्रदेश की मावा बाटी एक मशहूर स्वीट डिश है। इसे मावा के आटा से तैयार किया जाता है। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में सूखे मेवे भी मिलाए जाते हैं। यह देखने में गुलाबजामुन जैसा दिखता है, पर टेस्ट में लाजवाब और बिल्कुल हट कर होता है।
रतलामी सेव
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की रतलामी सेव काफी मशहूर है। खाने में अन्य सेव से बिल्कुल अलग होते हैं। इस सेव की लोकप्रियता का पता इस बात से लगा सकते हैं कि सैलानी इसे खरीदकर अपने साथ घर ले जाते हैं।