हिमाचल में बड़ा हादसा: भरमौर - ब्राह्मणी रोड पर एक्सीडेंट, 100 मीटर खाई में गिरी गाड़ी, 3 की मौत, 10 घायल

भरमौर - ब्राह्मणी रोड पर एक्सीडेंट, 100 मीटर खाई में गिरी गाड़ी, 3 की मौत, 10 घायल

Himachal Accident

Himachal Accident : हिमाचल प्रदेश में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। भरमौर - ब्राह्मणी रोड पर एक टाटा सूमो 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। भीषण हादसे के कारण मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार यात्री चंबा में मणिमहेश यात्रा से पंजाब लौट रहे थे। सभी पंजाब के पठानकोट के रहने वाले थे। यह हादसा भरमौर-भरमाणी मार्ग पर हुआ, जिसमें तीन तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। वहीं घायलों को भरमौर के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया।

इस हादसे पर भरमौर एसडीएम ने बयान जारी करते हुए बताया कि, 'गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए चंबा रेफर किया गया है। टाटा सूमो (गाड़ी नंबर HP 02C- 0345) बुधवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सभी यात्री मणिमहेश से माता ब्राह्मणी के दर्शन करके लौट रहे थे।'

भरमौर - ब्राह्मणी रोड पर हुए इस एक्सीडेंट के बाद से ड्राइवर लापता है। पुलिस का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही है। मरने वालों में दो युवतियां भी शामिल हैं।

Tags

Next Story