क्या अलग हो रहे हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर?

क्या अलग हो रहे हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर?

Malaika Arora and Arjun Kapoor Separating

Malaika Arora and Arjun Kapoor Separating : मलाइका अरोड़ा के एक पोस्ट ने लोगों को कंफ्यूज कर दिया है।

Malaika Arora and Arjun Kapoor Separating : हार्दिक पांड्या और नताशा के बाद अब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर चर्चा में हैं। दोनों की अलग होने की चर्चा हर कहीं है। सूत्रों ने दावा किया है कि, दोनों एक दूसरे से अलग हो रहे हैं। इस बीच मलाइका अरोड़ा एक पोस्ट भी चर्चा में है। अर्जुन और मलाइका पिछले 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लम्बे समय से दोनों ने अपने - अपने इंस्टा अकाउंट पर एक दूसरे की कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की है।

सूत्रों के अनुसार "मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने सम्मानपूर्वक अलग होने का फैसला किया है। दोनों के रिश्ते ने अपना समय पूरा कर लिया है और वे इस स्थिति से बेहद सम्मानजनक तरीके से निपटेंगे। मलाइका और अर्जुन के बीच बहुत ही खास रिश्ता था और वे दोनों एक-दूसरे के दिलों में एक खास जगह बनाए रखेंगे। उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और इस मामले में एक सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखेंगे। वे किसी को भी अपने रिश्ते को खींचने और उस पर कोई टिप्पणी करने की अनुमति नहीं देंगे।"

मलाइका ने क्या पोस्ट किया :

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल स्टोरी लगाई है। इसके भी कई मतलब निकाले जाए रहे हैं। स्टोरी में लिखा है कि, जो लोग हमसे प्यार करते हैं या हमें सपोर्ट करते हैं ऐसे लोग बहुत कम हैं। ऐसे लोगों को न तो खरीदा जा सकता है न रिप्लेस किया जा सकता है।

Tags

Next Story