Mamta Kulkarni Resign: ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफ़ा, वीडियो जारी कर दी जानकारी

Mamta Kulkarni Resign
X

Mamta Kulkarni Resign

Mamta Kulkarni Resign: किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी ममता कुलकर्णी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Mamta Kulkarni Resign: बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि अखाड़े में उन्हें महामंडलेश्वर घोषित करने को लेकर विवाद हो रहा था, जिसके चलते उन्होंने यह फैसला लिया। ममता कुलकर्णी को हाल ही में किन्नर अखाड़े से दीक्षा मिली थी और उन्हें महामंडलेश्वर का पद सौंपा गया था। हालांकि, यह निर्णय कई लोगों को स्वीकार नहीं था और इसका भारी विरोध हुआ। उनके ऊपर यह भी आरोप लगा कि उन्होंने 10 करोड़ रुपये देकर यह पद हासिल किया था। इसी कारण से अखाड़े के अंदर ही उनके खिलाफ आवाजें उठने लगीं और उन्हें पद से हटाने की मांग की गई।

ममता कुलकर्णी ने शेयर किया वीडियो

वीडियो में ममता कुलकर्णी कहती हैं, "मैं महामंडलेश्वर यमाई माता गिरि इस पद से इस्तीफा दे रही हूं। मैं 25 साल से एक साध्वी थी और साध्वी ही रहूंगी।" उन्होंने बताया कि सम्मान दिए जाने से कुछ लोगों को आपत्ति थी, इसलिए वह खुद ही पद से हट रही हैं।

किन्नर अखाड़े से किया था सन्यास ग्रहण

गौरतलब है कि ममता कुलकर्णी ने 25 साल पहले बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था और दुबई में रह रही थीं। पिछले साल के अंत में वह भारत लौटीं और प्रयागराज महाकुंभ के दौरान उन्होंने किन्नर अखाड़े से संन्यास ग्रहण किया था। महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनका पिंडदान और पट्टाभिषेक कर उन्हें महामंडलेश्वर घोषित किया था। हालांकि, विवाद के कारण अब उन्होंने यह पद छोड़ने का निर्णय लिया है।

Tags

Next Story