UP Chief Secretary : IAS मनोज कुमार सिंह होंगे उत्तरप्रदेश के नए मुख्य सचिव

UP Chief Secretary

UP Chief Secretary : मनोज कुमार सिंह होंगे उत्तरप्रदेश के नए मुख्य सचिव

UP Chief Secretary : दुर्गा शंकर मिश्रा को चौथी बार नहीं मिला सेवा विस्तार।

UP Chief Secretary : उत्त्तरप्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा (Durga Shankar Mishra) का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। उनकी जगह उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव का कार्यभार IAS मनोज कुमार सिंह (Manoj Kumar Singh) संभालेंगे। मनोज कुमार सिंह को सीएम योगी का पसंदीदा अधिकारी कहा जाता है। सूत्रों के अनुसार वे रविवार दोपहर से ही मुख्य सचिव का कार्यभार संभालेंगे।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह यूपी के नए मुख्य सचिव होंगे। वे 1988 बैच के आईएएस अफसर हैं। इस तरह दुर्गा शंकर मिश्रा को चौथी बार सेवा विस्तार नहीं मिला है। ⁠जानकारी के अनुसार मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव और IIDC दोनों ही पदभार संभालेंगे। इसके पहले वे पंचायती राज विभाग, खाद्य प्रसंस्करण सहित 6 विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

दुर्गा शंकर मिश्रा को चौथी बार सेवा विस्तार नहीं :

बता दें कि, दुर्गा शंकर मिश्रा 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनकी सेवाएं रविवार, 30 जून को समाप्त हो रही है। आईएएस दुर्गा शंकर मिश्रा की सेवाएं तीन बार बढ़ाई गई थी। वे दिसंबर 2021 में रिटायर हो रहे थे। इसलिए उनका कार्यकाल बढ़ाया गया। इसके बाद दिसंंबर 2022 में उनका कार्यकाल बढ़ाया गया। तीसरी बार दिसंबर 2023 में लोकसभा चुनाव के चलते उनका कार्यकाल 6 महीने बढ़ाया गया था।

Tags

Next Story