Rashifal 15 June 2024: मेष से लेकर मीन तक यहां पढ़िए सभी राशियों का दैनिक राशिफल

Rashifal 15 June 2024: मेष से लेकर मीन तक यहां पढ़िए सभी राशियों का दैनिक राशिफल
ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग और बुधादित्य योग का साथ राशियों को मिलेगा।

Rashifal 15 June 2024, Horoscope Today: 15 जून को पूरे दिन नवमी तिथि रहेगी। वहीं नक्षत्र की बात करें तो शनिवार सुबह 08:14 उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग और बुधादित्य योग का साथ राशियों को मिलेगा। आइए जानते सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल...

मेष राशि(Aries)

शनिवार को व्यापार में रुके हुए काम सहयोगियों के मदद से पूरे हो सकते हैं। कारोबार की सफलता से आर्थिक लाभ होगा। नौकरी पेशा लोग वाले लोग घर, ऑफिस या बाहर हर जगह संतुलन बनाकर रखें तभी जीवन का आनंद ले पाएंगे। दांपत्य जीवन और रिश्तों में आ रही मुश्किलें दूर होंगी। बात करें स्वास्थ्य की तो पेट दर्द की समस्या बनेगी। छात्रों का ज्यादातर समय बेकार के कामों में बीतेगा। माता पिता बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ अतिरिक्त गतिविधियां भी सिखाएं।

वृषभ राशि (Taurus)

15 जून को वृषभ राशि के लोगों को कार्यस्थल पर छोटी मोटी परेशानियां आ सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स कड़ी मेहनत करेंगे तभी सफल होंगे। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बन सकती है। दांपत्य जीवन और रिश्तेदारों को लेकर ईर्ष्या की भावना हो सकती है। व्यापार, व्यवसाय या ऑफिस का डेटा संभालकर कर रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

ग्रहों को दशा खराब चल रही है इस कारण से व्यापारी वर्ग के लोगों का अपने ग्रहकों से संबंध खराब हो सकता है। कार्यस्थल पर भी करीबियों से विवाद की स्थिति बनेगी। नौकरी कर रहे हैं और कोई काम बिगड़ जाएं तो अपने आपको शांत रखें अन्यथा गुस्सा करने से परेशानी बढ़ सकती है। शनिवार का दिन थकान और आलस्य से भरा रहेगा। जीवन साथी और रिश्तेदारों से तनाव और झगड़ा हो सकता है। विदेश में पढ़ाई कर रहे पढ़ाई में थोड़ी ज्यादा मेहनत करना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

शनिवार को व्यापारी पेशा से जुड़े लोगों को पिता का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर थोड़ी की गई मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। जिनकी सरकारी नौकरी है उन्हें ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेंगे। खाने के लिए संतुलित भोजन स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ पुराने झगड़े में सुधार करने का मौका मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े लोग आज के दिन यानी शनिवार किस्मत के सहारे बिल्कुल ना रहे अच्छे परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

सिंह राशि (Leo)

इस जातक से जुड़े ऐसे लोग जो व्यापार करते हैं उनका लोन से जुड़ा काम सफल हो सकता है। ऑफिस में छोटी मोटी समस्याएं आएंगी उन्हें सुलझाने के लिए प्रयास करना होगा। दांपत्य जीवन में उतार चढाव की स्थिति बनेगी।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों का आज यानी शनिवार का दिन सामान्य रहेगा। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल बन सकता है आर्थिक लाभ होने की संभावना है। दोस्तों के साथ ट्रिप भी होगी।

तुला राशि(Libra)

15 जून को तुला जातक वाले लोगों की कार्यस्थल में प्रशंसा होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। युवा वर्ग के लोग शाम को अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक जातक के लोगों का 15 जून शुक्रवार का दिन शुभ रहेगा। छात्रों के मन में कई महीने विचार आएंगे जो तुम के लिए शुभ रहेंगे बचपन में जिस व्यक्ति से आपकी दोस्ती हुई थी, उसके बर्थडे पार्टी में आप जा सकते हैं। कुछ नया सीखने को मिलेगा। जो काम मिलकर करेंगे उसमें सफलता मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius)

शनिवार का दिन धनु राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। कोई गलतफहमी पैदा हो सकती है। क्रिएटिविटी से जुड़े कार्यों में आपकी रुची बढ़ेगी। लव लाइफ में आपके संबंध मधुर बनेंगे। परिवार का कोई सदस्य आपकी खुशियों को दुगुनी बढ़ा देगा।

मकर राशि (Capricorn)

15 जून शनिवार को मकर जातक वाले लोगों का दिन शुभ रहेगा। छात्र अपने जीवन में कुछ नया करने का ट्राई करेंगे लेकिन आलस्य के कारण उसे पूरा करने में थोड़ा समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो शरीर थोड़ा सुस्त महसूस करेगा। कल पुरानी बातें जो आपसे छुपाई गई थी आज सामने आ सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों का आज का दिन बेहतर रहेगा आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। ऑफिस में भी आपको मान सम्मान बढ़ेगा। नया कार्य शुरू करने वाले हैं तो वह भी अच्छा रहेगा।

मीन राशि(Pisces)

15 जून शविवार के दिन मीन राशि वालों का भी दिन शुभ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिलेगी। आज का दिन उत्साह भरा रहेगा। पढ़ाई लिखाई से जुड़े लोगों को सोसाइटी में भी मान सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो बाहर की चीजे खाने से परहेज करें। भगवान शनि देव की पूजा अवश्य करें।

Tags

Next Story