Pakistan News: बलूचिस्तान के डुकी में खनिकों पर हमला, 20 लोगों को गोलियों से भूना

बलूचिस्तान के डुकी में खनिकों पर हमला, 20 लोगों को गोलियों से भूना

Pakistan News : पाकिस्तान। बलूचिस्तान के डुकी में खनिकों पर हमला किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बंदूकधारी लोगों द्वारा किए गए हमले में 20 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस के अनुसार खदानों पर रॉकेट और ग्रेनेड भी दागे गए हैं।

डुकी स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) हुमायूं खान ने बताया कि, "हथियारबंद लोगों के एक समूह ने तड़के डुकी क्षेत्र में जुनैद कोल कंपनी की खदानों पर भारी हथियारों से हमला किया। पुलिस ने बताया कि, हथियारबंद लोगों ने खदानों पर रॉकेट और ग्रेनेड भी दागे हैं। डुकी के एक डॉक्टर जोहर खान शादिज़ाई ने बताया कि, "हमें जिला अस्पताल में अब तक 20 शव और छह घायल मिले हैं।"

बता दें कि, पिछले सप्ताह कराची हवाई अड्डे के पास एक आत्मघाती हमलावर द्वारा काफिले को निशाना बनाया गया था। हमले में दो चीनी नागरिक मारे गए थे। आतंकवादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि, यह पहली बार नहीं था जब बलूच आतंकवादियों ने पाकिस्तान में चीनी नागरिकों या चीन द्वारा वित्तपोषित परियोजनाओं को निशाना बनाया हो।

चीन से जुड़ी परियोजनाओं के खिलाफ गुस्सा पाकिस्तानी सरकार के प्रति अधिक असंतोष से जुड़ा है। इन हमलों के पीछे मसला यह है कि चीन, पाकिस्तानी सरकार के साथ मिलकर बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रहा है लेकिन इसका कोई भी लाभ स्थानीय लोगों को नहीं मिल रहा।

Tags

Next Story