बिहार में अवैध हथियारों का कारखाना: घर में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, पुलिस ने किया भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

घर में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, पुलिस ने किया भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

बिहार। बक्सर के भोजपुर के चंदा गांव में एक घर में चल रही मिनी गन फैक्ट्री धड़ल्ले से चल रही थी। पुलिस को जब इस बात की सूचना दी गई तो पुलिस ने जांच टीम चंदा गांव में भेजी। पुलिस को यहां छापेमारी के दौरान कई अवैध हथियार बरामद हुए। जब पुलिस यहां पहुंची तो उस समय भी हथियारों का निर्माण किया जा रहा था।

पुलिस ने बीती रात इस मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने अवैध हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री सहित हथियार भी बरामद किये हैं।

बक्सर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि, "हमें डुमरांव के नया भोजपुर थाना क्षेत्र के एक घर में मिनी गन फैक्ट्री चलाए जाने की सूचना मिली थी। तुरंत एक टीम गठित की गई और इनपुट की पुष्टि की गई। उन्होंने घर पर छापा मारा और कई अर्धनिर्मित पिस्तौल जब्त किए। पिस्तौल के स्पेयर पार्ट्स और अन्य मशीनें भी जब्त की गईं। 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से यहां काम कर रहे हैं। हम आगे की जांच करेंगे।"

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम :

पुलिस ने इस फैक्ट्री से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें विरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, पिन्टु शाह, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद मोनु, मोहम्मद अब्दुल्ला, मोहम्मद राजु, मोहम्मद इबरान शामिल हैं।

Tags

Next Story