चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु 25 से घटाकर 21 वर्ष हो - राज्यसभा में राघव चड्ढा ने कर दी डिमांड

चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु 25 से घटाकर 21 वर्ष हो - राज्यसभा में राघव चड्ढा ने कर दी डिमांड

राज्यसभा में राघव चड्ढा

Raghav Chadha in Rajya Sabha : राज्यसभा में AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि, "भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है।"

Raghav Chadha in Rajya Sabha : नई दिल्ली। राज्यसभा में AAP सांसद राघव चड्ढा ने एक एक बेहद ही अहम मुद्दा उठाया। उन्होंने राज्यसभा में मांग की कि, भारत में राजनीति में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु (Minimum Age For Contesting Election) 25 से घटाकर 21 वर्ष होनी चाहिए। उनकी इस डिमांड पर चुटकी लेते हुए सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि, क्या आप और जल्दी सांसद बनना चाहते थे।

राज्यसभा में AAP सांसद राघव चड्ढा ने मांग की कि, 'भारत में चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु 25 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि, "भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। हमारी 65% आबादी 35 वर्ष से कम उम्र की है और हमारी 50% आबादी 25 वर्ष से कम उम्र की है।'

राघव चड्ढा ने आगे कहा कि, 'जब आज़ादी के बाद पहली लोकसभा चुनी गई थी, तब 26% सदस्य 40 वर्ष से कम उम्र के थे और जब 2 महीने पहले हमारी 17वीं लोकसभा चुनी गई थी, तब केवल 12% सदस्य 40 वर्ष से कम उम्र के थे। हम एक युवा देश हैं, जिसके राजनेता पुराने हैं, हमें युवा राजनेताओं वाला एक युवा देश बनने की आकांक्षा रखनी चाहिए...मेरा भारत सरकार को सुझाव है कि, चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु 25 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष कर दी जानी चाहिए।"

बता दें कि, भारत में लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव, किसी प्रत्याशी के चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु 25 वर्ष है। वहीं चुनाव में मतदान की न्यूनतम आयु की बात करें तो 18 साल के युवा चुनाव में मतदान कर अपना प्रतिनिधि चुन सकते हैं। पहले मतदान की न्यूनतम आयु 21 वर्ष थी। बाद में संशोधन कर मतदान की न्यूनतम आयु 18 वर्ष कर दी गई थी।

Tags

Next Story