Dinesh Pratap Controversial Statement: विवादित बयान देखर फंस गए मंत्री दिनेश प्रताप, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर के गेट पर पोती कालिख

विवादित बयान देखर फंस गए मंत्री दिनेश प्रताप, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर के गेट पर पोती कालिख

Dinesh Pratap Controversial Statement : लखनऊ। बुधवार शाम कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्री दिनेश प्रताप के आवास के बाहर नेमप्लेट पर कालिख पोत कर चले गए। इतना ही नहीं मंत्री दिनेश प्रताप के आवास के बाहर खड़े होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि, "टुच्चा आदमी कुछ भी बोलकर नहीं जा सकता है।" ये कार्यकर्ता कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की टिप्पणी से बेहद नाराज थे।

दरअसल, उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप ने कहा था कि, "अन्ततः लड़की लड़ नहीं पाई और भाग गई वहां जहां लड़ना न पड़े। बूढ़ी जो हो गई।" यह बयान दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के लिए दिया था। बीते दिनों कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से प्रियंका गांधी को वायनाड सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। यहां जल्द ही उपचुनाव के कार्यक्रम के तहत मतदान होना है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री दिनेश प्रताप के आवास के बाहर लगी नेमप्लेट पर कालिख पोते जाने के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। गेट के सामने गाड़ी खड़ी कर पहले गेट को छुपाया गया फिर आनन - फानन में पेंटर को बुलाकर रंगाई-पुताई शुरू की गई लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी क्योंकि कालिख लगी नेमप्लेट की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

मंत्री के आवास के बाहर कालिख पोतने वाले कांग्रेसी नेता अनिल यादव का कहना है कि "हमारी नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ गली का कोई भी टुच्चा आदमी कुछ भी बोलकर नहीं जा सकता है, भाजपा के नेता हमेशा महिलाओं का अपमान करने का काम करते हैं मंत्री दिनेश प्रताप सिंह चौराहे पर आकर माफी मांगे।"

Tags

Next Story