MLA Sanjay Gaikwad: शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ बोले - जो राहुल गांधी की जीभ कटेगा उन्हें 11 लाख दूंगा

शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ बोले - जो राहुल गांधी की जीभ कटेगा उन्हें 11 लाख दूंगा

MLA Sanjay Gaikwad

MLA Sanjay Gaikwad Will Give 11 Lakhs who Cuts Rahul Gandhi Tongue : महाराष्ट्र। बुलढाणा से शिवसेना विधायक (शिंदे गुट) संजय गायकवाड़ ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा विदेश यात्रा के दौरान आरक्षण पर दिए गए बयान पर नाराजगी जताते हुए हुए कहा कि, हो भी नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की जबान काट कर लाएगा वे उसे 11 लाख रुपए का इनाम देंगे।

शिवसेना विधायक (शिंदे गुट) विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा, "कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जिस तरह का बयान दिया है, उससे कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। लोकसभा चुनाव में उन्होंने झूठ फैलाकर वोट लिए कि संविधान खतरे में है, भाजपा संविधान बदल देगी और आज अमेरिका में उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर ने जो आरक्षण दिया था, उसे खत्म कर देंगे। उनके मुंह से ऐसे शब्द निकले हैं... जो कोई भी उनकी जीभ काटेगा, मैं उसे 11 लाख रुपए दूंगा।"

दरअसल राहुल गांधी ने विदेश यात्रा के दौरान आरक्षण पर एक स्टेटमेन्ट दिया था जिसका भारत में काफी विरोध हुआ था। बाद में राहुल गांधी ने स्पष्ट किया था कि, वे आरक्षण के खिलाफ नहीं है। वे आरक्षण को समाप्त नहीं करना चाहते।

बता दें कि, 'बुलढाणा से शिवसेना विधायक गायकवाड़ का भी विवादों से पुराना नाता है। इस साल फरवरी में सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में गायकवाड़ ने दावा किया था कि उन्होंने 1987 में एक बाघ का शिकार किया था और तब से वे अपने गले में उस जानवर का दांत पहने हुए हैं। इसके बाद वन विभाग ने उन पर मामला दर्ज किया, जिसने उनके दांत को जब्त कर लिया और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत उन पर मामला दर्ज किया।'

Tags

Next Story