Modi Cabinet Decision: 12 स्मार्ट सिटी और लाखों को जॉब, जानिए मोदी कैबिनेट के अहम निर्णय

12 स्मार्ट सिटी और लाखों को जॉब, जानिए मोदी कैबिनेट के अहम निर्णय

Modi Cabinet Decision

Modi Cabinet Decision : मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि सरकार अलग - अलग परियोजनाओं पर अनुमानित 28,602 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 28 अगस्त को राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारे (National Industrial Corridor) के तहत 12 औद्योगिक स्मार्ट शहरों को मंजूरी दी है। ये स्मार्ट सिटी 10 राज्यों की कवर करेंगी। इसके बारे में विस्तार से बताते हुए मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, सरकार के इस फैसले से लाखों नई जॉब जनरेट होंगी।

जानकारी के अनुसार यह औद्योगिक क्षेत्र उत्तराखंड के खुरपिया, पंजाब के राजपुरा-पटियाला, महाराष्ट्र के दिघी, केरल के पलक्कड़, उत्तर प्रदेश के आगरा और प्रयागराज, बिहार के गया, तेलंगाना के जहीराबाद, आंध्र प्रदेश के ओरवाकल और कोप्पर्थी तथा राजस्थान के जोधपुर-पाली में स्थित होंगे।

10 लाख डायरेक्ट जॉब :

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि, इन औद्योगिक केंद्रों में 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है, जिसमें 10 लाख प्रत्यक्ष और 30 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार की संभावना है।

रेल मंत्रालय की 3 परियोजनाओं को मंजूरी :

कैबिनेट ने झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के 4 राज्यों के 7 जिलों को कवर करने वाली रेल मंत्रालय की 3 परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनकी अनुमानित लागत 6,456 करोड़ रुपये है। नई लाइन परियोजनाओं से 1,300 गांवों और 11 लाख आबादी को कनेक्टिविटी मिलेगी। रेलवे परिवहन का सबसे पर्यावरण-अनुकूल और ऊर्जा-कुशल तरीका है और यह जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने और देश की रसद लागत को कम करने और CO2 उत्सर्जन को कम करने में मदद करेगा।

पूर्वोत्तर के लिए केंद्रीय वित्तीय सहायता :

कैबिनेट ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में जल विद्युत परियोजनाओं के विकास के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र की राज्य सरकारों द्वारा इक्विटी भागीदारी के लिए केंद्रीय वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है।

Tags

Next Story