DA Hike: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, DA में 3% बढ़ौतरी

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, DA में 3%  बढ़ौतरी

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, DA में 3% बढ़ौतरी

DA Hike : नई दिल्ली। दीवाली से पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ता (DA) 3 प्रतिशत बढ़ाए जाने के फैसले पर मुहर लग गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार को ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद महंगाई भत्ता बढ़कर 53 प्रतिशत हो जाएगा। इससे केंद्रीय कर्मचारियों को काफी फायदा होगा।

इसी साल मार्च में केंद्र सरकार ने डीए में चार प्रतिशत की बढ़ौतरी की थी। जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों को 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। अब दीवाली से पहले केंद्र सरकार महंगाई भत्ता बढ़ाने जा रही है। इसका लाभ केंद्रीय कर्मचारियों को 1 जुलाई 2024 से मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार डीए में तीन पप्रतिशत की बढ़ौतरी से सैलरी में काफी इजाफा होगा।

बता दें कि, नियम के अनुसार केंद्र सरकार एक साल में दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन करती है। ये संशोधन एक जनवरी और एक जुलाई से लागू किए जाते हैं। मार्च 2024 में केंद्र ने डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ौतरी की थी। अब देश भर के सभी कर्मचारियों के लिए दोबारा डीए में बढ़ौतरी की गई है।

तीन महीने का एरियर भी मिलेगा :

सरकारी कर्मचारियों को डीए हाईक के साथ - साथ तीन महीने का ऐरियर भी मिलेगा। यानि अक्टूबर की सैलरी में जुलाई, अगस्त और सितंबर का एरियर जुड़ कर आएगा। इस तरह दीवाली पर केंद्रीय कर्मचारियों की चांदी होने वाली है।

Tags

Next Story