Home > Lead Story > MP Budget 2024: थोड़ी देर में पेश होगा मोहन सरकार का पहला बजट, जानिए किन बातों पर रहेगा फोकस

MP Budget 2024: थोड़ी देर में पेश होगा मोहन सरकार का पहला बजट, जानिए किन बातों पर रहेगा फोकस

बुधवार को प्रदेश की नई मोहन सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश होगा। इसके पहले सुबह वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पूजा की।

MP Budget 2024: थोड़ी देर में पेश होगा मोहन सरकार का पहला बजट, जानिए किन बातों पर रहेगा फोकस
X

MP Budget 2024: मध्य प्रदेश में एक जुलाई से विधानसभा के मानसून सत्र की शुरूआत हो चुकी है। आज यानी बुधवार को प्रदेश की नई मोहन सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश होगा। इसके पहले सुबह वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पूजा की। करीब 10.30 बजे सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें महत्वपूर्ण प्रस्तावों के मंजूरी पर चर्चा की जाएगी।

वित्त मंत्री ने कही ये बात

बजट पेश करने से पहले मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार का आज बजट पेश होगा। बजट जनता का , जनता के लिए और जनता को समर्पित होगा। मुख्यमंत्री की नेतृत्व में मध्य प्रदेश की सरकार बहुत अच्छी चल रही है और निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। आने वाला बजट सर्वस्पर्शी है और जनता का बजट होगा। हमने परंपरा का निर्वहन करते हुए बजट के लिए जनता का सुझाव भी मांगा था। सब विषयों पर चर्चा कर इस बजट को लाया गया है।"

करीब पौने चार लाख करोड़ का होगा बजट

जानकारी के मुताबिक इस बार प्रदेश का बजट करीब 3.74 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है, जिसमें प्रदेश की महिलाओं, किसानों, युवाओं और बेरोजगारों पर फोकस रहेगा। इसके अलावा मोहन सरकार गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोगों का भी ध्यान रखेगी।

धार्मिक पर्यटन पर रहेगा फोकस

मध्य प्रदेश सरकार इस बार के बजट में कोई नया टैक्स लगाने का नहीं सोच रही। संभावित है कि इस बार का पूर्ण बजट इंफ्रास्ट्रक्चर डवलेपमेंट पर फोकस हो सकता है। इसके अलावा सरकार का फोकस तीर्थ यात्रा और प्रदेश के पर्यटन पर होगा

Updated : 3 July 2024 6:02 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Jagdeesh Kumar

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top