क्या आप भी हैं फिजूलखर्ची से परेशान? तो फॉलो करें ये ट्रिक, एक महीने बाद ही होंगे बहुत सारे पैसे

क्या आप भी हैं फिजूलखर्ची से परेशान? तो फॉलो करें ये ट्रिक, एक महीने बाद ही होंगे बहुत सारे पैसे

चाहे जितना पैसा आ जाए लेकिन बचत के नाम पर हमेशा हाथ खाली रहते हैं। ऐसा अक्सर सभी लोगों के साथ होता है। ऐसे में आप अपनी इस फिजूलखर्ची से परेशान हो गए हैं और अपने हाथ को खर्च करने में कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इसमें हम आपकी मदद कर सकते हैं। आप खुद देख लिजिए।

दरअसल, हम में से ज्यादातर लोग बिना मतलब की चीजों में खर्च कर डालते हैं, और फिर महीने के आखिरी समय हमारे पास कुछ नहीं होता जिससे हमे पैसों का इंतजार करना पड़ता है। और इस ही हर महीने का बजट बजट बिगड़ते जाता है। आप कई ट्रिक अपना कर या फिर फाइनेंशियल प्लानिंग कर अपने पैसों को बचा सकते हैं। इसमें सबसे पहले तो आपको बिना मतलब के सेलिब्रेशन की आदतों को सुधारना होगा। जिससे महीने के अंत में आपके पास पैसा हो।

पैसे आने के बाद एक बजट बनाएं

सही तरह से अपने महीने के खर्च को डिवाइड नहीं करने से अक्सर पैसों की किल्लत देखनी पड़ती है। जिसके कारण दूसरों के आगे हाथ फैलाना पड़ जाता है। ऐसे में आप एक महीने का बजट तैयार करे। इसी के हिसाब से खर्चा करें।

सोच समझकर शॉपिंग करें

बीसी होने के कारण जब भी शौपिंग करने जाते हैं तो बिना कुछ सोचे समझे सामान ले आते हैं। और फिर जब घर आते हैं तो अफसोस होता है, कि ये नहीं लेना था इसकी जरूरत नहीं थी। ऐसी स्थिति में पैसे और समय दोनों खरब होते हैं। इससे बचने के लिए आप जब भी खरीदारी करने जाए तो एक दम फ्रेस और फ्री हो कर ही जाएं। ताकि आप अच्छे से सोच समझकर ही अपने पैसों का यूज कर पाए।

अपने खर्चों को करें कम

सबसे जरूरी है कि अपने खर्चों को थोड़ा कम करें जितना जरूरी है उतना ही खर्च करें। ऐसा करने से आपके पैसे भी बचेंगे और आपकी सेविंग भी होगी।

सस्ते कपड़े खरीदें

कभी-कभी बड़े ब्रांड और अच्छे ब्रांड के भी कपड़े आपको ऑनलाइन डिस्काउंट के साथ कम दाम में मिल जाएंगे। तो फिर मॉल जा कर महंगे कपड़े क्यों लेना।

घर पर बनाएं खाना

जब हम घर से बाहर रहते हैं तो घर पर खाना बनाने का मन नहीं करता। फिर हम बाहर खाना खाते हैं तो कभी ऑनलाइन मंगवा कर। जिसके काफी पैसों का खर्चा होता है। इससे बचने के लिए आप घर पर ही खाना बनाए।

Tags

Next Story