दिल्ली में मिला मंकिपॉक्स का नया मरीज, ट्रेवल हिस्ट्री ना होने से बढ़ी चिंता

X
By - स्वदेश डेस्क |24 July 2022 7:15 AM
Reading Time: नईदिल्ली। देश में केरल के बाद दिल्ली में मंकिपॉक्स का पहला मरीज मिला है। स्वास्थ्य मंत्रलाय ने इसकी पुष्टि की है। यह मरीज मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन मंकीपॉक्स को लेकर हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा की थी। भारत में यह चौथा मामला है।
पश्चिम दिल्ली में रहने वाले 31 वर्षीय युवक की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली। युवक में बुखार और त्वचा के घावों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके नमूने शनिवार को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) पुणे भेजे गए, जांच के बाद नमूने पॉजिटिव मिले। मरीज की संपर्क ट्रेसिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Next Story