Home > Lead Story > सोमवार से शुरू होगा मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, विपक्ष करेगा हंगामा, सरकार ने भी कसी कमर

सोमवार से शुरू होगा मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, विपक्ष करेगा हंगामा, सरकार ने भी कसी कमर

मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, सकारात्मक चर्चा के लिए विधानसभा सत्र सबसे श्रेष्ठ मंच है।

मध्यप्रदेश विधानसभा मानसून सत्र
X

मध्यप्रदेश विधानसभा मानसून सत्र

मध्यप्रदेश। सोमवार से मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा। इसके लिए सरकार और विपक्षी नेताओं ने रणनीति तैयार कर ली है। नर्सिंग घोटाले की मुद्दे पर विपक्षी नेता सरकार को घेरेंगे वहीं सरकार ने भी सवालों का जवाब देने के लिए कमर कस ली है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने विपक्षी नेताओं को सलाह भी दे दी है। अब सत्र में क्या कुछ होगा यह देखने लायक होगा।

इस समय मध्यप्रदेश में नर्सिंग घोटाला सबसे ज्वलंत मुद्दा है। इस स्कैम में जांच जारी है। विपक्षी नेताओं ने इस स्कैम में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रियों पर आरोप लगाए हैं। अब संसद सत्र में नर्सिंग घोटाले पर ही सरकार को घेरा जाएगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि, 'नर्सिंग_कॉलेज_घोटाले के तथ्य खोज लिए गए है !!! मैं विधानसभा में नर्सिंग घोटाले के 'सरगना' की 'सुरंग' का दूसरा सिरा 'सारंग' का सबूत के साथ खुलासा करूंगा। इंतजार कीजिए! घोटाले की सारी परतें खोलूंगा!'

वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी विधानसभा सत्र से पहले विपक्षी नेताओं को नसीहत दे दी है। उन्होंने कहा कि, सकारात्मक चर्चा के लिए विधानसभा सत्र सबसे श्रेष्ठ मंच है। अगर विपक्ष के नेता नहीं बोलेंगे तो लगेगा लोकतंत्र अधूरा है। मैं हमेशा कहता हूँ - विपक्ष सरकार की कमियां निकाले। हम अपनी सरकार की अच्छाइयां बताएँगे। अगर कोई अच्छा सुझाव होगा तो उसे जरूर स्वीकार किया जाएगा।'

बता दें कि, विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष कई मुद्दे उठाएगा। इनमें घोटाले प्रमुख रूप से शामिल किए जाएंगे। रविवार शाम विपक्षी नेताओं की एक बैठक भी होगी जिसमें मुद्दे तय किए जाएंगे। इसके अलावा कांग्रेस नेता, चुनाव से पहले भाजपा द्वारा किए गए उन वादों पर भी सवाल उठाएंगे जो अब तक अधूरे हैं।

Updated : 30 Jun 2024 4:05 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Gurjeet Kaur

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top