MP Cabinet Decision: मध्यप्रदेश के 12 हजार से ज्यादा मिनी आंगनवाड़ी केंद्र होंगे अपग्रेड, केन्द्र के मापदण्ड किए जाएंगे फॉलो

मध्यप्रदेश के 12 हजार से ज्यादा मिनी आंगनवाड़ी केंद्र होंगे अपग्रेड, केन्द्र के मापदण्ड किए जाएंगे फॉलो

मध्यप्रदेश के 12 हजार से ज्यादा मिनी आंगनवाड़ी केंद्र होंगे अपग्रेड

MP Cabinet Decision : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। इस बैठक में कई अहम निर्णय पर मुहर लगाई गई। कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार मध्यप्रदेश में 12 हजार से ज्यादा मिनी आंगनवाड़ी केंद्र अपग्रेड किए जाएंगे। इन आंगनवाड़ी केंद्रों पर केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए मापदण्ड लागू किए जाएंगे।

मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश में वर्तमान में संचालित 12 हजार 670 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों को पूर्ण आंगनवाड़ी केन्द्र में उन्नयन किये जाने का निर्णय लिया है।उल्लेखनीय है कि, मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का प्रावधान है। निर्णय के अनुसार इन मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों के उन्नयन के बाद एक पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और एक पद आंगनवाड़ी सहायिका का होगा। अपग्रेड किए गए 25 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर एक पर्यवेक्षक के मान से कुल 476 पर्यवेक्षक के पद स्वीकृत किये गये हैं।

केंद्र और राज्य सरकार दोनों की ओर से होगी फंडिंग :

मिनी आंगनवाड़ी केंद्र को अपग्रेड करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर फंडिंग करेगी। मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों को पूर्ण आंगनवाड़ी केन्द्रों में अपग्रेड किए जाने पर केंद्र सरकार द्वारा 3401.90 लाख रुपए और राज्य द्वारा 17945.82 लाख रुपए दिए जाएंगे। इस प्रकार सरकार पर कुल 21347.71 लाख रूपये अतिरिक्त वार्षिक व्यय भार आयेगा।

Tags

Next Story