MP News : मंडला के 11 घरों पर चला बुलडोजर, घर में मिले थे गोवंश के अवशेष

MP News

MP News : मंडला के 11 घरों पर चला बुलडोजर, घर में मिले थे गोवंश के अवशेष

MP News : इस मामले में पुलिस ने 11 एफआईआर दर्ज की है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

MP News : मध्यप्रदेश। मंडला के 11 घरों पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया है। मंडला के नैनपुर के भैंसवाही में पुलिस को गोवंश के अवशेष मिले थे। जिन 11 घरों में ये अवशेष मिले थे वे अब तोड़ दिए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शुक्रवार को मंडला के नैनपुर के भैंसवाही में दबिश दी थी। यहां से पुलिस को गोवंश की चर्बी, हड्डी और अन्य अवशेष बरामद हुए थे। इस मामले में पुलिस ने 11 एफआईआर दर्ज की है। कुछ आरोपी रात को ही भाग गए थे।

इस मामले में एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि, हमें सूचना मिली थी कि, यहाँ गोवंश के अवशेष हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम भैंसवाही पहुंची। यहां 11 घरों से गोवंश के अवशेष मिले। जिनके घर में ये अवशेष मिले उनके मकान भी अवैध थे। इसके बाद राजस्व विभाग के अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं।

Tags

Next Story