Home > Lead Story > MP News : मध्यप्रदेश में चौकियां बंद, गुजरात माॅडल की तर्ज पर चेक पॉइंट की होगी व्यवस्था

MP News : मध्यप्रदेश में चौकियां बंद, गुजरात माॅडल की तर्ज पर चेक पॉइंट की होगी व्यवस्था

MP News : आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश की अन्तर्राज्यीय सीमाओं पर संचालित जांच चौकियों का संचालन 1 जुलाई 2024 से बंद कर दिया जाएगा।

MP News : मध्यप्रदेश में चौकियां बंद, गुजरात माॅडल की तर्ज पर चेक पॉइंट की होगी व्यवस्था
X

मध्यप्रदेश में चौकियां बंद, गुजरात माॅडल की तर्ज पर चेक पॉइंट की होगी व्यवस्था

MP News : मध्यप्रदेश। सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में अंतर्राज्यीय सीमाओं (Interstate Borders) पर संचालित परिवहन जांच चौकियों का संचालन 1 जुलाई 2024 से बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। चौकियों के स्थान पर गुजरात मोडल पर आधारित चेक पॉइंट की व्यवस्था की जाएगी। परिवहन विभाग ने रोड सेफ्टी एण्ड इंफोर्समेंट चेकिंग प्वाइंट की व्यवस्था के संबंध में निर्देश भी जारी किए हैं।

आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश की अन्तर्राज्यीय सीमाओं पर संचालित जांच चौकियों का संचालन 1 जुलाई 2024 से बंद किया गया है। पूर्व में विभाग द्वारा अवगत कराया गया था कि, राज्य में अन्तर्राज्यीय सीमाओं पर संचालित परिवहन जांच चौकियों के स्थान पर गुजरात राज्य जैसी व्यवस्था लागू की जाए।

आदेश में आगे कहा गया कि, चेक प्वाइंट के संचालन हेतु उपकरणों आदि की व्यवस्था में समय लगेगा। इसे देखते हुए जिला परिवहन कार्यालयों में प्रवर्तन अमले और गृह विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये होमगार्डस को शामिल कर मोबाईल यूनिटस के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ मोटरयान अधिनियम, नियमों के प्रावधानों के अनुरूप रोड सेफ्टी और राज्य के राजस्व को दृष्टिगत रखते हुए चेक प्वाइंट्स पर की जाने वाली कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी।

बनाई जाएंगी 45 चेकपॉइंट :

1 जुलाई से शुरू होने वाली इस व्यवस्था के लिए कुल 45 चेक पॉइंट बनाए जायेंगे। 211 होमगार्ड यहां सेवाएं देंगे। इन्हे अलग - अलग जिलों में पदस्थ किया जाएगा। सीएम मोहन यादव संबंध में कहा कि, तालमेल बैठाकर अव्यवस्था को दूर किया जाएगा। परिवहन व्यवस्था में शिकायत मिलने पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। नई व्यवस्था से ट्रक और भारी वाहन संचालकों को कोई दिक्कत नहीं होगी। इस व्यवस्था के तहत एमपी के 26 जिले चुने गए हैं जो दूसरे राज्यों की सीमा से लगे हैं।

Updated : 30 Jun 2024 2:45 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Gurjeet Kaur

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top