MS Dhoni Birthday : सलमान खान ने धोनी को कहा - कप्तान साहब, देर रात ऐसे मना कैप्टन कूल का जन्मदिन

MS Dhoni Birthday : सलमान खान ने धोनी को कहा - कप्तान साहब, देर रात ऐसे मना कैप्टन कूल का जन्मदिन

MS Dhoni Birthday

MS Dhoni Birthday : एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने सबसे पहले उन्हें जन्मदिन विश किया।

MS Dhoni Birthday : 7 जुलाई भारतीय क्रिकेट के फैंस के लिए बेहद खास दिन है। आज कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अपना 43 वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता सलमान खान महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर शामिल हुए। उन्होंने एमएस धोनी को कप्तान साहब कहकर जन्मदिन की बधाई दी। एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने सबसे पहले उन्हें जन्मदिन विश किया।

देर रात महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी ने उनका जन्मदिन मनाया। एमएस धोनी के जन्मदिन पर उनके फैंस ने भी उन्हें कई गिफ्ट्स भेजे। इस जश्न का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एमएस धोनी ने केक काटने के बाद सबसे पहले अपनी पत्नी को खिलाया। इसके बाद साक्षी ने जो किया उसकी चर्चा सब कर रहे हैं। साक्षी ने धोनी के हाथों से केक खाने के बाद उनके पैर छुए इसके बाद धोनी ने भी साक्षी को आशीर्वाद दे दिया।

बता दें कि, एमएस धोनी अपनी पत्नी के साथ राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के संगीत में शामिल होने पहुंचे थे। संगीत सेरेमनी के बाद होटल में ही उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

देखिये वीडियो :

Tags

Next Story