Mumbai Rain: भारी बारिश के कारण पानी-पानी हुई मुंबई, सड़कें बनीं तालाब, सामने आए हैरान कर देने वाले वीडियो...

Mumbai Rain: भारी बारिश के कारण पानी-पानी हुई मुंबई, सड़कें बनीं तालाब, सामने आए हैरान कर देने वाले वीडियो...
मुंबई के कई इलाकों में बाढ़ देखने को मिली है, लोग परेशान हैं और सोशल मीडिया पर जगह - जगह के हैरान कर देने वीडियो सामने आ रहे हैं।

भारत के विभिन्न राज्‍यों में मानसून के प्रकोप के कारण भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुजरात और महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि मध्य प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा और गोवा को भारी बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज लिस्ट में रखा गया है।

मुबंई और गुजरात में स्थिति गंभीर है क्योंकि ये राज्य भीषण बारिश की चपेट में है, गुजरात में 24 जुलाई को पहले ही आठ लोगों की जान ले ली है, जिससे बारिश से संबंधित मौतों का आंकड़ा 61 हो गया है। प्रतिक्रिया में, राष्ट्रीय और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF और SDRF) को संकट से निपटने के लिए तैनात किया गया है।

वहीं मुंबई की बात करें तो मुंबई के कई इलाकों में बाढ़ देखने को मिली है, लोग परेशान हैं और सोशल मीडिया पर जगह - जगह के हैरान कर देने वीडियो सामने आ रहे हैं। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, मुंबई ने आज पालघर, ठाणे, मुंबई और रायगढ़ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया है। 26 जुलाई के लिए पालघर, ठाणे, सिंधुदुर्ग और मुंबई जिलों में 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है।

पुणे शहर में भारी बारिश के कारण आज सुबह अग्निशमन विभाग ने निंबजनगर इलाके से फंसे 70 लोगों को बचाया।

मुंबई में भारी बारिश के चलते एयर इंडिया की उड़ानें भी प्रभावित हुईं हैं, एयरलाइन ने पूरा किराया वापस करने का वादा किया है।

राज्‍य में लगातार बारिश के चलते महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोगों से "सुरक्षित स्थानों पर जाने" की अपील की है।

Tags

Next Story