Musical Pillars Temple: भारत का एक ऐसा मंदिर, यहां पत्थर में भी बोलते हैं सुर, जानें खासियत

Musical Pillars Temple: भारत का एक ऐसा मंदिर, यहां पत्थर में भी बोलते हैं सुर, जानें खासियत
X
कर्नाटक के हंपी शहर में एक ऐसा अनोखा विट्ठल मंदिर है जहां के खंभों में भी संगीत के सुर निकलते हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है चलिए जानते हैं।

Musical Pillars of Hampi Temple: भारत एक ऐसा देश है जहां पर कहीं धार्मिक स्थल और परंपराएं प्राचीन काल (Temples of India) से अब तक प्रचलित है यहां पर आपको कई ऐसे मंदिर देखने के लिए मिल जाएंगे जो एक खासियत रखते हैं। कर्नाटक के हंपी शहर में एक ऐसा अनोखा विट्ठल मंदिर है जहां के खंभों में भी संगीत के सुर निकलते हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है चलिए जानते हैं उनके बारे में।

तुंगभद्रा नदी पर बसा है यह मंदिर

कर्नाटक इस अनोखे मंदिर की बात की जाए तो , यह तुंगभद्रा नदी के तट पर बस अनोखा मंदिर है जो कई हजार एकड़ में फैला है और और यहां पर आपको मंदिर और स्मारकों से भरा एक विशाल परिसर देखने के लिए मिलेगा। यहां मंदिरों के खंभों को ग्रेनाइट पत्थर से तैयार किया गया है जो संगीत बनाते हैं। इतना ही नहीं इस मंदिर में ग्रेनाइट पत्थर को तराश कर बने इन 56 पिलर्स में कई कॉलम बनाए गए हैं तो वही इसमें मूर्तियां भी तैयार की गई है।

आखिर क्यों सुनाई देता है खंभों से संगीत

आपको बताते चलें कि, हम्पी शहर में इन पत्थरों में अनोखे Crystalline Structure वाले मिनरल्स जिन्हें ऑर्थोक्लेज कहते हैं वह मिलते है जिनके कॉलम के व्यास और लंबाई का अनुपात ही है, जिससे इन्हें बजाने पर आवाज और बेहतर सुनाई देती है।

कब हुआ इनका निर्माण

आपको बताते चलें कि, मंदिर के इन रहस्यमयी खंभों का निर्माण 15वीं शताब्दी में देव राय द्वितीय (Deva Raya II) के शासन काल में बनाया गया था। इसे राजा देव राय ने यहां के देवता विट्ठल को भेंट अर्पण करते हुए, इन्हीं खंभों के संगीत पर नृत्य किया जाता था। जैसा कि, जानते हैं भगवान विष्णु को ही यहां विट्ठल के रूप में पूजा जाता है।

Tags

Next Story